न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ के जन्मदिन पर फैंस को मिली ‘देवरा पार्ट 1’ के टीजर की सौगात, सारा ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे एक्टर सैफ अली खान आज शुक्रवार (16 अगस्त) को अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 8:07:37

सैफ के जन्मदिन पर फैंस को मिली ‘देवरा पार्ट 1’ के टीजर की सौगात, सारा ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे एक्टर सैफ अली खान आज शुक्रवार (16 अगस्त) को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के साथ फैंस भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। उनके प्रशंसकों को एक खास तोहफा मिला है। सैफ की आगामी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' से उनका लुक सामने आ गया है। सैफ ‘भैरा’ नाम का किरदार निभा रहे हैं।

वे दमदार और खतरनाक भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देगा। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सैफ नेगेटिव शेड में हैं। धर्मा मूवीज की ओर से जारी किए गए फिल्म के टीजर में सैफ कुश्ती करते हुए दिख रहे हैं और अकेले ही दुश्मन की हड्डी-पसली तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ ने इससे पहले भी अपने नेगेटिव रोल्स से लोगों का दिल जीता है। 'ओंकारा' के ‘लंगड़ा त्यागी’, 'तान्हाजी' के ‘उदयभान राठौड़’ और ‘आदिपुरुष’ के ‘रावण’ के रूप में सैफ खूब जमे थे। ‘

देवरा’ में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के भी अहम रोल हैं। 'देवरा' का डायरेक्शन कोरताला शिवा ने किया है और यह फिल्म एक पैन-इंडिया रिलीज होगी। इसे सिनेमाघरों में 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। सैफ के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने 1993 में फिल्म 'परंपरा' में मुख्य भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की।

इसके बाद सैफ 'आशिक आवारा', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'कच्चे धागे', 'हम साथ-साथ हैं', 'कल हो ना हो', 'रहना है तेरे दिल में', 'दिल चाहता है', 'एलओसी कारगिल', 'ओमकारा', 'परिणीता', 'ता रा रम पम', 'लव आज कल', 'फैंटम', 'तान्हाजी' और 'विक्रम वेधा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें पिछली बार पौराणिक एक्शन फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था।

सारा की तस्वीरों में सैफ के साथ नजर आईं करीना और इब्राहिम

सैफ अली खान ने शुक्रवार को परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर केक कटिंग की कई तस्वीरें अपलोड की हैं। सैफ हाफ व्हाइट स्लीव टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने थे। सारा ब्लू स्लीवलेस क्रॉप टॉप और ऑफ-व्हाइट ट्राउजर में और उनके भाई इब्राहिम व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में दिखे।

सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान डेनिम आउटफिट में नजर आईं। तस्वीिरों में गुब्बारों की सजावट दिख रही है, जिन पर 'बेस्ट डैड' लिखा हुआ है। सैफ चॉकलेट केक काटते हुए नजर आए। सारा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पीएस्ट बर्थडे अब्बा।” करीना की बड़ी बहन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी सैफ के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे सैफू।”

बता दें सैफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। अमृता और सैफ 2004 में अलग हो गए थे। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना के साथ शादी की। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके