न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओपनिंग डे पर 5 से 7 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो सकती है देवा, एडवांस बुकिंग में दर्शकों का उत्साह कम

‘देवा’ ने प्री टिकट सेल में अब तक 1.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म के 2डी हिंदी शो के लिए अब तक 22 हजार 676 टिकटों की एडवांस बुकिंह हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 11:21:18

ओपनिंग डे पर 5 से 7 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो सकती है देवा, एडवांस बुकिंग में दर्शकों का उत्साह कम

लम्बे समय से चर्चाओं में रही सिद्धार्थ राय कपूर निर्मित और शाहिद कपूर अभिनीत देवा 31 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाई परदे पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने दर्शकों को जबरदस्त एक्शन फिल्म की झलक पेश की, जिसने उन्हें इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने में सफलता प्राप्त की। हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा था कि उन्होंने शाहिद कपूर की इस फिल्म का टाइटल सुभाष घई से माँगा, क्योंकि इस नाम को उन्होंने रजिस्टर्ड करवा रखा था। गौरतलब है कि 80 के दशक में अमिताभ बच्चन को लेकर सुभाष घई ने एक मेगा बजट फिल्म देवा की घोषणा की थी, जिसका बहुत बड़े स्तर पर मुहूर्त शॉट शूट किया गया था। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही सुभाष घई ने अचानक से इस फिल्म को बंद कर दिया। तब मीडिया में कहा गया था कि अमिताभ बच्चन और सुभाष घई के बीच रचनात्मक मतभेदों के चलते यह फिल्म बंद कर दी गई। अब शाहिद कपूर की देवा का इतना बज क्रिएट हो चुका है कि इसे देखते हुए लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करेगी। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी कोई विशेष उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

‘देवा’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कर ली कमाई?

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसके बाद लग रहा है कि रिलीज के बाद तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा देगी। हर शुक्रवार सिनेमाई परदे पर नई फिल्म देखने के शौकीन दर्शकों ने इसकी एडवांस बुकिंग में रुचि दिखाई जो ज्यादा उत्साहवर्धक नजर नहीं आ रही है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘देवा’ ने प्री टिकट सेल में अब तक 1.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म के 2डी हिंदी शो के लिए अब तक 22 हजार 676 टिकटों की एडवांस बुकिंह हुई है। वहीं ICE फॉर्मेट में फिल्म के 116 टिकटों की ब्रिक्री हुई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 54.85 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों की एडवांस बुकिंग से देवा ने 1.16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म देशभर में 6,486 शो में लगभग 22,823 टिकट बेचने में सफल रही है।

एडवांस बुकिंग के रुझान को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि देवा ओपनिंग डे के दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6-7 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यह आंकड़ा भी तभी प्राप्त हो सकता है जब आज गुरुवार के दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग 3 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाए अन्यथा पहले दिन का कारोबार 5 करोड़ तक ही सिमट जाएगा।

बता दें कि देवा में, शाहिद एक शानदार लेकिन दबंग पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पूजा हेगड़े एक जर्नलिस्ट के रोल में नजर आएंगी। सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए फेमस रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, देवा को एक्शन से भरपूर फिल्म बताया जा रहा है।

वैसे इसे अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' से मुकाबला करना पड़ेगा। ये फिल्म पिछले हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। स्काई फोर्स फिलहाल 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री