न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देव और शोभिता की फिल्म ‘मंकी मैन’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, बॉबी के बर्थडे पर देखें ‘कांगुवा’ से उनका फर्स्ट लुक

ऑस्कर के लिए पूर्व में नॉमिनेट हो चुके ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम एक्टर देव पटेल की अगली फिल्म ‘मंकी मैन’ को लेकर फैंस में काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 1:17:01

2 News : देव और शोभिता की फिल्म ‘मंकी मैन’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, बॉबी के बर्थडे पर देखें ‘कांगुवा’ से उनका फर्स्ट लुक

ऑस्कर के लिए पूर्व में नॉमिनेट हो चुके ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम एक्टर देव पटेल की अगली फिल्म ‘मंकी मैन’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। शुक्रवार (26 जनवरी) को इस मचअवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म के जरिए देव डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म से एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शोभिता साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं।

ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी बात करें तो यह एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंडरग्राउंड फाइट क्लब में जिंदगी गुजार रहा है। इस किरदार को देव निभा रहे हैं। वे गोरिल्ला के मुखौटे के पीछे छुपकर लड़ाई करते हैं। कहानी हनुमानजी से प्रेरित है। फिल्म 5 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसे जॉर्डन पील ने प्रोड्यूस किया है।

यूनिवर्स पिक्चर्स इसे रिलीज करेगी। फिल्म की एक्ट्रेस शोभिता जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगर’ में भी दिखेंगी। वह 'मेड इन हेवन', 'द नाइट मैनेजर' और 'मेजर' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। ‘मंकी मैन’ में सिकंदर खेर, विपिन शर्मा, अदिति कुलकांते, ब्राहिम चाब, नागेश भोसले और जोसेफ जे.यू टेलर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसकी शूटिंग भारत में हुई है।

‘कांगुवा’ में खतरनाक रोल निभा रहे हैं बॉबी देओल, खूंखार रूप में दिखे

बॉबी देओल आज शनिवार (27 जनवरी) को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'कांगुवा' के निर्माताओं ने बॉबी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। बॉबी का क्रूर और खतरनाक लुक दिख रहा है। 'कांगुवा' में बॉबी 'एनिमल' के बाद एक बार फिर विलेन के रोल में धमाका करेंगे। बॉबी 'शक्तिशाली' उधीरन की भूमिका निभाने वाले हैं।पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “निर्दयी, ताकतवर, अविस्मरणीय।”

मेकर्स ने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में खलनायक बने बॉबी का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ‘लॉर्ड बॉबी’ का ये अब तक का सबसे खूंखार रूप है, जिसे देख हर कोई डर जाएगा। पोस्टर में बॉबी भीड़ से घिरे हुए हैं। शरीर पर खून लगा हुआ है, बिखरे हुए बाल और हड्डियों का हार पहने दिख रहे हैं। फिल्म में बॉबी के अलावा सूर्या, दिशा पाटनी, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार भी हैं। 'कांगुवा' से बॉबी और दिशा तमिल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम