न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण को जन्मदिन पर देओल परिवार ने ऐसे किया विश, मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर

दिग्गज एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे एक्टर करण देओल सोमवार (27 नवंबर) को 33 साल के हो गए। इस मौके पर देओल परिवार के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 12:29:41

2 News : करण को जन्मदिन पर देओल परिवार ने ऐसे किया विश, मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर

दिग्गज एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे एक्टर करण देओल सोमवार (27 नवंबर) को 33 साल के हो गए। इस मौके पर देओल परिवार के सभी सदस्यों ने करण को खास अंदाज में विश किया। सनी ने करण के साथ एक स्पेशल फोटो शेयर की। सनी ने करण की शादी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “लव यू मेरे बेटे...हैप्पी बर्थडे..” करण के छोटे भाई और पिछले दिनों ‘दोनों’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर राजवीर ने बचपन की एक खास तस्वीर के जरिए बर्थडे विश किया।

राजवीर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे रॉकी..” करण के चाचा बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के साथ उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे करण...बहुत सारा प्यार...” करण ने बर्थडे पर फैमिली और फैंस को इतना प्यार देने के लिए थैंक्स बोला। उन्होंने पत्नी और दादा धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “थैंक्यू इन बधाइयों के लिए..आपने मेरा दिन और भी स्पेशल बना दिया..” उल्लेखनीय है कि करण ने इसी साल लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा आचार्या से शादी रचाई थी। करण की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ थी। अब वे ‘अपने 2’ मूवी में नजर आएंगे।

कई सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं रोहित बल

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (62) की हालत गंभीर है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रोहित कई सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें साल 2010 में दिल का दौरा पड़ा था। तब उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई थी। वो ठीक भी हो गए थे लेकिन अब दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा है। वे कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। रोहित के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई..और वो बेहोशी की हालत में जा रहे थे।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें पेसमेकर से सात झटके दिए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उन्हें मेदांता ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इससे पहले उन्हें मूलचंद अस्पताल ले जाया गया था। सब लोग रोहित को ‘गुड्डा’ कहकर बुलाते हैं और हम जानते हैं कि वे एक फाइटर हैं लेकिन इस बीमारी ने उनके मन और तन दोनों पर गहरा असर डाला है।

हम सब उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पिछले साल नवंबर में भी रोहित को गंभीर हालत में मेदांता में भर्ती कराया गया था। वहां उनसे मिलने उनके पुराने दोस्त और एक्टर अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे