न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकलीन की अर्जी पर हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, फरदीन ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस को कई अच्छी फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। हालांकि जैकलीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 7:30:35

2 News : जैकलीन की अर्जी पर हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, फरदीन ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस को कई अच्छी फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। हालांकि जैकलीन इन दिनों झमेले में फंसी हुई हैं। जैकलीन ने अपने खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की मांग की है। दिल्ली हाई कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया है। जैकलीन का कहना है कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई केस नहीं बनता।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से दर्ज केस में मैं आरोपी नहीं हूं। वहां मैं अहम गवाह हूं। EOW का मानना है कि मैंने जब सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लिए तब मुझे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी लेकिन ED ने मुझे इस केस में आरोपी बना दिया। हालांकि ED ने जैकलीन की अर्जी का विरोध किया है। ED ने कहा जैकलीन, सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि जानने के बाद भी उसके उपहारों का आनंद लेती रही हैं।

मामले को रद्द करने की याचिका निचली अदालत में चल रही कार्यवाही रोकने का प्रयास है। उल्लेखनीय है कि ED से पूछताछ में सुकेश ने बताया था कि उसके और जैकलीन के बीच जनवरी 2021 में बातचीत शुरू हुई थी। तिहाड़ में बंद रहते हुए भी वह लगातार जैकलीन से बात करता था। इस दौरान उसने जैकलीन को कई मंहगे गिफ्ट भी भेजे। साथ ही उन्हें बंगला और कार भी गिफ्ट किया। हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी तय की गई है।

10 साल की हुई फरदीन की बेटी डायनी इसाबेल खान, एक्टर ने शेयर की तस्वीरें

एक्टर फरदीन खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। उनकी अंतिम फिल्म साल 2010 में आई ‘दूल्हा मिल गया’ थी। फरदीन बीते कुछ वक्त से अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। वे इन दिनों वेब सीरीज 'हीरामंडी' पर काम कर रहे हैं। बहरहाल फिलहाल उनकी प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है।

दरअसल फरदीन ने पिछले दिनों अपनी बेटी डायनी इसाबेला खान के बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर की, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फरदीन की बेटी 10 साल की हो गई हैं और उन्होंने बिटिया संग कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में फरदीन डायनी को किस कर उस पर प्यार लुटाते दिखे। फरदीन ने कैप्शन में लिखा, “10वां जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी। आपकी जीवन यात्रा प्यार, हंसी और अनगिनत आशीर्वादों से भरी हो। मेरा सारा दिल और आत्मा, आपके आराध्य पिता।”

उल्लेखनीय है कि फरदीन की निजी जिंदगी में शायद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कई बार खबरें उड़ चुकी हैं कि वे पत्नी नताशा माधवानी से तलाक ले रहे हैं। यहां तक कहा गया कि वे एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि इस बीच फरदीन को कई बार बीवी-बच्चों के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। फरदीन गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता दिवंगत फिरोज खान के बेटे हैं और उनकी पत्नी मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम