न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति, मां और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर दिखीं दीपिका, यूरोप में वेकेशन का मजा ले रहे नागा-शोभिता

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 12:43:52

2 News : पति, मां और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर दिखीं दीपिका, यूरोप में वेकेशन का मजा ले रहे नागा-शोभिता

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका फिलहाल अपने काम से ब्रेक लेकर प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। पिछले एक हफ्ते में दीपिका को 3 बार मुंबई के अलग-अलग रेस्टोरेंट में परिवारवालों के साथ स्पॉट किया गया।

सोमवार (3 जून) रात दीपिका एक्टर पति रणवीर सिंह और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं। इस दौरान दीपिका की मां उजाला पादुकोण भी साथ थीं। दोनों परिवारों ने साथ में डिनर किया और बाद में अपनी-अपनी गाड़ियों से घर के लिए निकल गए। इस दौरान दीपिका ने स्टाइलिश चेक कुर्ता कैरी किया हुआ था। इस लुक को दीपिका ने कोल्हापुरी चप्पल और चश्मे से पूरा किया। रणवीर बढ़ी हुई दाढ़ी और शर्ट पहने, ब्लू कैप लगाए हुए दिखे।

रणवीर ने हमेशा की जैसे दीपिका का काफी ख्याल रखा। उन्होंने दीपिका को गाड़ी में बैठाया और अपनी दूसरी लक्जरी कार को चलाकर घर लौट गए। पिछले दिनों 20 मई को मुंबई में वोटिंग के दौरान भी रणवीर, दीपिका का पूरा ध्यान रखते दिखे थे। हालांकि हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में दीपिका को छोड़ रणवीर के अकेले ही इटली जाने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया था। बता दें दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों कुछ सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वे एक बार फिर से ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे।

deepika padukone,actress deepika padukone,rpregnant deepika padukone,ranveer singh,deepika dinner date,naga chaitanya,actor naga chaitanya,sobhita dhulipala,samantha ruth prabhu

सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की बढ़ रहीं नजदीकियां

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सा 2017 में शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता लंबा नहीं चला और चार साल बाद ही 2021 में वे अलग हो गए। इसके तुरंत बाद चैतन्य का नाम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ा। उनकी नजदीकियों को देख फैंस लगातार डेटिंग की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। अब यह कपल एक बार फिर सुर्खियों में है।

नागा और शोभिता यूरोप में वेकेशन का मजा ले रहे हैं। वे शोभिता का 32वां जन्मदिन मनाने के लिए वहां हैं, जो 31 मई को था। उनके विदेश दौरे की झलक ने उनके प्यार को हवा दी है। ऑनलाइन सामने आई एक वायरल तस्वीर में शोभिता और नागा वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद ले रहे हैं। हालांकि कुछ नेटिजंस इससे खफा हैं। वे कह रहे हैं कि चैतन्य ने शोभिता के लिए अपनी पूर्व पत्नी सामंथा को धोखा दिया।

सामंथा और नागा के तलाक से फैंस का दिल टूट गया था। तब खबरें आई थीं कि नागा कथित तौर पर शोभिता के साथ रिलेशनशिप में थे। उस समय उनकी एक विदेशी लोकेशन की तस्वीर वायरल हुई थी। कई यूजर्स ने शोभिता को घर तोड़ने वाली बता उन पर गुस्सा निकाला था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका