न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बहन के साथ वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 16 की उम्र में हो गई थी इस एक्ट्रेस की शादी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गुरुवार (14 दिसंबर) को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला पहुंचीं। इस मौके पर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 12:25:29

2 News : बहन के साथ वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 16 की उम्र में हो गई थी इस एक्ट्रेस की शादी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गुरुवार (14 दिसंबर) को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला पहुंचीं। इस मौके पर उनके साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी मौजूद थीं। दोनों बहनों ने वेंकटेश्वर मंदिर में मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। दीपिका-अनीशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर दीपिका की मंदिर में पूजा करने का वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें दीपिका ब्लैक हुडी और पैंट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कंधे पर एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था। अनीशा ऑरेंज हुडी के साथ ब्लैक पैंट पहने और स्लिंग बैग के साथ दिखीं। वीडियो में दीपिका-अनीशा मंदिर के अंदर नजर आ रही हैं। इसके बाद वे आरती में शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि दीपिका उनकी आगामी फिल्म फाइटर की सफलता की कामना के लिए मंदिर पहुंचीं।

फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इसमें ऋतिक रोशन व अनिल कपूर जैसे दिग्गज स्टार भी हैं। पिछले दिनों फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जो काफी चर्चाओं में रहा। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी अगली फिल्म डंकी के लिए माता वैष्णो देवी और शिरडी में साईं बाबा के दरबार पहुंचे थे।

deepika padukone,tirupati balaji temple,anisha padukone,actress deepika padukone,urvashi dholakia,actress urvashi

टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने बताई आपबीती, 2 साल बाद ही हो गया था तलाक

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में ‘कमोलिका’ के रोल के लिए खूब तारीफें बटोरीं। उर्वशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बता दें कि उर्वशी ने 16 की उम्र में शादी कर ली थी। 17 की होने पर उनके जुड़वा बच्चे हुए और 18 की उम्र में तलाक भी हो गया।

उर्वशी ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत के दौरान कहा कि मैं अपने एक्स हसबैंड को शादी के पहले ही करीब डेढ़ साल से जानती थी। शादी के बाद मैं काम नहीं करना चाहती थी। मैं सिंडरेला की तरह जिंदगी जीना चाहती थी। हालांकि वो किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं चाहता था, प्यार खत्म हो गया और हमारा तलाक हो गया। मैं माता-पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं, ऐसे में मैंने काम पर वापसी की।

काम मिलना आसान नहीं था और लोगों ने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की। मुझे जितना पैसा मिलना चाहिए था, उससे कम मिलता था लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मेरे बच्चों को उनके पिता के बारे में कुछ नहीं पता। उर्वशी को मनोरंजन जगत में करीब 38 साल हो चुके हैं। उर्वशी ने ‘बिग बॉस 6’ का खिताब भी जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम