ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अभी तक देखने में आया है कि ऋतिक और अनिल ही फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, जबकि दीपिका इससे दूर है। ऐसे में फैंस के मन में लगातार सवाल उठ रहा है कि दीपिका फिल्म के ट्रेलर लॉन्च और अन्य प्रमोशनल एक्टिविटिज में नदारद क्यों हैं।
दीपिका ने इंस्टा पर एक स्टोरी भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने प्रमोशनल एक्टिविटिज में अपने नॉन पार्टिसिपेशन को इंडिकेट किया था। इसके बाद से खबरें चर्चा में थी कि फिल्म में ज्यादा स्क्रीन टाइम ना होने की वजह से दीपिका नाराज हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस राज से पर्दा उठाया है। सिद्धार्थ ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक स्ट्रेटिजिकल (रणनीतिक) कदम है, जिसे उन्होंने प्रमोशन के लिए अपनाया है।
दीपिका 23 जनवरी से ‘फाइटर’ के प्रमोशन में नजर आएंगीं। वह ट्रेलर लॉन्च से पहले काफी बीमार हो गई थीं। दीपिका और ऋतिक की जोड़ी मेजर हाइलाइट्स में से एक है और एक फिल्ममेकर के रूप में उन दोनों को एक साथ देखना मेरे लिए भी फैंस की तरह एक्साइमेंट से भरा है। उल्लेखनीय है कि ‘फाइटर’ में बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर का भी खास रोल है। पहली इंडियन पायोनिरिंग एरियल एक्शन फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पेरिस में रैम्प वॉक के दौरान फैंस को नहीं जमा अनन्या पांडे का लुक, उर्फी से की तुलना
एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में पेरिस हॉटे काउचर वीक के लिए रनवे पर चलने के बाद सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। बताया जा रहा है कि अनन्या इस शो में भारतीय डिजाइनर का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। अनन्या को एक काले रंग के आउटफिट में देखा गया।
अनन्या ने हाथ में एक गोल जाल सा ले रखा था, जिसमें एक ड्रेस बनी हुई थी। सामने से देखने पर ऐसा लग रहा था कि ड्रेस अनन्या ने पहन रखी है, जबकि असल में वो ड्रेस उस जाल पर ही बनी हुई थी। अनन्या ने बालों का बड़े करीने से जूड़ा बना रखा था। वह हाई हील्स में रैंप पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलती हुई नजर आईं।
हालांकि अनन्या इस लुक की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। कई लोग तो उनकी तुलना अटपटी ड्रेस पहनने के लिए मशहूर उर्फी जावेद से कर रहे हैं। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म OTT पर रिलीज हुई ‘खो गए हम कहां’ थी। अब वह विक्रमादित्य मोटवाने के डायरेक्शन वाली साइबर-थ्रिलर ‘कंट्रोल’ में नजर आएंगी।














