न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने ट्रोलर्स को इस अंदाज में दिया जवाब, ‘कॉफी विद करण 8’ के दूसरे एपिसोड में आएंगे ये स्टार

बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वे हाल ही शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 6:23:18

2 News : दीपिका ने ट्रोलर्स को इस अंदाज में दिया जवाब, ‘कॉफी विद करण 8’ के दूसरे एपिसोड में आएंगे ये स्टार

बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वे हाल ही शुरू हुए चैट शो कॉफी विद करण के कारण चर्चाओं में हैं। वे ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर इस शो के 8वें सीजन के पहले गेस्ट थे। हालांकि इस दौरान दीपिका ने रणवीर संग रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की थीं, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

अब दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सभी की बोलती बंद कर दी है। दीपिका ने एक वायरल मीम पर अपना एक फनी वीडियो बना कर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह लिप्सिंग करते हुए कह रही हैं कि 'सो ब्यूटीफुल... जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ...' रणवीर ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा,“हा हा हा हा हा...” बता दें कि दीपिका ने शो में कहा था कि शुरुआत में वह रणवीर को लेकर सीरियस नहीं थीं क्योंकि उस वक्त वे एक बुरे दौर से गुजर रही थीं।

दीपिका ने बताया था कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद किसी भी नए रिश्ते में नहीं आना चाहती थीं। ऐसे में वह मजे कर रही थीं और रणवीर से पहले उनके कई रिश्ते भी रहे। कई सोशल मीडिया यूजर्स को दीपिका की यह बात पसंद नहीं आई और उनके खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म 'फाइटर' अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'द इंटर्न' और 'प्रोजेक्ट के' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। उनकी पिछली ‘जवान’ थी, जिसमें उनका कैमियो रोल था।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सनी-बॉबी के नाम पर लगाई मोहर

कॉफी विद करण के 8वें सीजन के दूसरे एपिसोड को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। अब शो में अगले गेस्ट कौन होने वाले हैं इसका पता चल गया है। खुद करण जौहर ने फैंस का कन्फ्यूजन दूर कर दिया। करण ने पहले इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक संकेत दिया था कि दूसरे एपिसोड में एक पॉपुलर सिब्लिंग्स की जोड़ी आने वाली है। अब करण ने इनके नाम से पर्दा उठा दिया है। आज करण एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आए।

फैंस ने सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के बाद सनी देओल और बॉबी देओल के नाम का अनुमान लगाया। साथ ही एक यूजर ने कहा, ‘रणबीर कपूर और करीना कपूर।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ढाई किलो का हाथ!’ क्योंकि बॉबी की ‘एनिमल’ जल्द ही रिलीज होगी। ऐसे में ये 2 भाई दिलचस्प एपिसोड बना सकते हैं। इस अंदाजे पर करण ने कहा अभी-अभी आपने साइन किया हुआ मग जीत लिया है। करण ने कहा था कि जो सही नाम बताएगा उसे यह मग मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार