न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Video : मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर, ‘कल्कि 2898 एडी’ की इवेंट में प्रभास ने थामा एक्ट्रेस का हाथ तो...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक है। शादी के 6 साल बाद वे इस सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 11:14:59

2 Video : मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर, ‘कल्कि 2898 एडी’ की इवेंट में प्रभास ने थामा एक्ट्रेस का हाथ तो...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक है। शादी के 6 साल बाद वे इस सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। कपल ने साल के शुरू में सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह खुशखबरी दी थी। दीपिका लंबे समय से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब दीपिका को एयरपोर्ट पर रणवीर के साथ ऑल ब्लैक लुक में देखा गया। वे आज गुरुवार (20 जून) को सुबह-सुबह लंदन के लिए रवाना हुए हैं। दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

रणवीर को दीपिका के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए देखा गया और वे हमेशा की तरह अपनी पत्नी का बहुत शिद्दत के साथ ख्याल रखते नजर आए। इसके बाद कपल को हाथों में डालकर वॉक करते हुए देखा गया। इस दौरान कपल ने पैप्स के सामने पोज दिए। जब वे कार से बाहर निकले, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

दीपिका ने बड़ी मुस्कान बिखेरी, जबकि रणवीर उनके बगल में चल रहे थे और उनका हाथ थामे हुए थे। रणवीर ने उन्हें रास्ते में गाइड किया, जबकि दीपिका उनके पीछे-पीछे एंट्रेंस की ओर चली गईं। दीपिका ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक कार्डिगन पहना था और बालों को खुला रखा था। रणवीर ब्लैक शर्ट और बैगी ट्राउजर में नजर आए। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'कल्कि 2898 एडी' की इवेंट में दीपिका-प्रभास के साथ अमिताभ ने की मस्ती

इससे पहले बीती रात मुंबई में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ग्रैंड इवेंट के दौरान दीपिका को ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस दौरान दीपिका ने बेहद हाई पैंसिल हील्स पहनी हुई थी और ऐसे में सीढ़ियों से उतरते हुए कल्कि फिल्म की टीम उनका खास ख्याल रखते दिखाई दिए। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका मंच से नीचे उतर रही है। ऐसे में उनका सहारा बनने के लिए पीछे राणा दग्गुबाती और प्रभास एक साथ दीपिका की मदद कर रहे हैं।

वे दीपिका को सीढ़ियो से उतराने के लिए सहारा दे रहे हैं। तभी राणा ने दीपिका का हाथ प्रभास को थमा दिया। वहीं सामने सोफे पर बैठे अमिताभ भी दीपिका की तरफ दौड़कर आते हैं। प्रभास पहले ही दीपिका का हाथ थामे हुए थे, लेकिन अमिताभ भी पीछे से आकर प्रभास को पकड़ लेते हैं और सभी खिलखिलाकर हंसने लगते हैं।

बता दें प्रभास, दीपिका, अमिताभ, कमल हासन, दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निर्माताओं ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जो सभी ने पसंद किया था। ट्रेलर महाभारत के भविष्य को दर्शाता है। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क