न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका-रणवीर बच्चे के जन्म के बाद 100 करोड़ के नए घर में शिफ्ट होने की बना रहे योजना, इस सुपरस्टार के बनेंगे पड़ोसी

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का जीवन जल्द ही खुशियों से भरने वाला है। वे सितंबर में अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 11:12:01

दीपिका-रणवीर बच्चे के जन्म के बाद 100 करोड़ के नए घर में शिफ्ट होने की बना रहे योजना, इस सुपरस्टार के बनेंगे पड़ोसी

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का जीवन जल्द ही खुशियों से भरने वाला है। वे सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका माता-पिता के रूप में प्रमोशन हो जाएगा, जो किसी की भी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। अब सामने आ रही रिपोर्टों के अनुसार कपल बच्चे के जन्म के बाद एक नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग बना रहा है। कहा जा रहा है कि वे एक नए विशाल अपार्टमेंट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

कपल मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स में शिफ्ट होगा। वे सुपरस्टार शाहरुख खान के पड़ोसी बन सकते हैं, क्योंकि रणवीर ने हाल ही में उसी एरिया में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। शाहरुख का बंगला ‘मन्नत’ काफी चर्चित है। दीपिका और रणवीर जिस घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं वह एक इमारत की 16वीं से 19वीं मंजिल पर बना है। इसमें 11266 स्कवॉयर फीट का इंटरनल एरिया और 1300 वर्ग फीट की अलग से प्राइवेट छत है।

इस घर की अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपए के करीब है। प्रॉपर्टी के रेट्स की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस एरिया में प्रति वर्ग फुट का रेट 1 लाख रुपए है। रणवीर ने इस घर को ओह फाइव मीडिया वर्क्स एलएलपी के माध्यम से खरीदा है, जिसमें खुद एक्टर और उनके पापा डायरेक्टर हैं।

रणवीर ने इस घर के लिए राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी भी अदा की है। इसके अलावा कपल ने साल 2021 में अलीबाग में 22 करोड़ रुपए में एक बंगला भी खरीदा था। रणवीर और दीपिका का नया घर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स बिल्डिंग को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ से कंपेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स कपल को उनके नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं।

दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में की थी शादी

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्यार ने जगह बना ली। उन्हें 6 साल बाद संतान का सुख प्राप्त होने जा रहा है।उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

कपल ने साथ में कुछ फिल्में की हैं, जो सुपरहिट रहीं। लोगों को इनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन भी खूब पसंद आई। बहरहाल दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया और दीपिका की एक्टिंग भी सराही गई। अब दीपिका और रणवीर रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही एक्शन पैक्ड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक बार फिर साथ-साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क