न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका-रणवीर इस जगह मना रहे हैं 5वीं मैरिज एनिवर्सरी का जश्न, ओपन रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल होने पर बोलीं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की शादी के 5 साल पूरे हो चुके हैं। वे शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूरोपियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 10:49:32

दीपिका-रणवीर इस जगह मना रहे हैं 5वीं मैरिज एनिवर्सरी का जश्न, ओपन रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल होने पर बोलीं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की शादी के 5 साल पूरे हो चुके हैं। वे शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूरोपियन कंट्री बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे। बता दें दोनों की शादी 2018 में इटली में हुई थी। उनकी लव स्टोरी साल 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के साथ शुरू हुई थी। रणवीर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर दीपिका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

दोनों की ये कोजी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में रणवीर और दीपिका एक बहुत खूबसूरत जगह हैं। वे एक ब्रिज के ऊपर खड़े हैं जिसके नीचे से पानी बह रहा है। दीपिका, रणवीर को किस करती नजर आ रही हैं। रणवीर ने इसके साथ कोई बड़ा कैप्शन नहीं लिखा है बल्कि नंबर से सब कुछ समझा दिया। रणवीर ने लिखा-“5 ऑफ इंफिनिटी।”

फैंस समझ गए हैं कि रणवीर कहना चाह रहे हैं जन्म-जन्मांतर के साथ में से सिर्फ 5 साल पूरे हुए हैं। रणवीर ने फोटो में दीपिका को टैग भी किया है। इससे पहले ब्रुसेल्स से दोनों की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसे एक फैन ने शेयर किया था। इसमें दीपिका और रणवीर एक सोफे पर बैठे एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे थे। दीपिका व्हाइट हूडी में तो रणवीर ब्लैक जैकेट में सिर पर टोपी लगाए हुए दिखे।

मैं किसी के सामने अपनी गलती मानने से नहीं डरतीं : दीपिका

दीपिका व करण पिछले दिनों करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी नजर आए थे। इस दौरान दीपिका ने अपने रिलेशनशिप पर कई खुलासे किए थे कि वह रणवीर के साथ ओपन रिलेशनशिप में रहते हुए और भी कई लोगों को डेट कर रही थीं। इसके बाद दीपिका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाने लगा।

यहां तक कि एक यूनिवर्सिटी में तो उनके बॉयफ्रेंड्स को लेकर मजाक भी उड़ाया गया, जो वीडियो काफी वायरल हुआ। अब दीपिका ने अपने ओपन रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल होने पर चुप्पी तोड़ी है। दीपिका ने वोक को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं किसी के सामने अपनी गलती मानने से नहीं डरती हूं।

जब मैं किसी चीज के बारे में मजबूती और जूनून महसूस करती हूं तो मैं खुद को व्यक्त करने के बारे में दो बार नहीं सोचती। मैं एक ऐसी इंसान बन गई हूं जहां मैं सच बोलने या अपनी गलतियां स्वीकार करने से नहीं डरतीं। मैं सॉरी कहने से नहीं डरती और मुझे कमरे में इकलौते व्यक्ति होने में कोई परेशानी नहीं है, जिसका नजरिया अलग है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे