न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक बार फिर बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका, न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड का हिस्सा बने सोनाक्षी-जहीर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर में मां बनने वाली हैं। पैपराजी दीपिका को लगातार फॉलो करते रहते हैं और उनके प्रेग्नेंट होने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 11:27:07

2 News : एक बार फिर बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका, न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड का हिस्सा बने सोनाक्षी-जहीर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर में मां बनने वाली हैं। पैपराजी दीपिका को लगातार फॉलो करते रहते हैं और उनके प्रेग्नेंट होने के बाद उन्हें कई दफा कैमरे में कैद कर चुके हैं। अब एक बार फिर दीपिका कैमरे के सामने आईं। दीपिका को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ट्रेडिशनल वाइट सूट में नजर आईं। उन्होंने टाइट हेयर बन बनाया हुआ था और वह वेन्यू से निकलते हुए सिक्योरिटी के बीच कार में बैठती हुई दिखीं। बताया जा रहा है कि दीपिका स्टाइलिस्ट एका लखानी की सगाई पार्टी में शामिल हुई थीं।

पार्टी में करण जौहर, अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर सिद्धार्थ, सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ और कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। इससे पहले दीपिका डिनर डेट पर स्पॉट हुई थीं, जिसमें उन्होंने खूबसूरत और ढीला-ढाला हरे रंग का आउटफिट पहना था। इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुई थीं, जिन पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया था। दीपिका ने फरवरी में प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए पति रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल पोस्ट शेयर की थी, जिस पर सितंबर 2024 लिखा था।

उल्लेखनीय है कि कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। वे शादी के करीब 6 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने का सुख उठाने वाले हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार ‘कल्कि 2898एडी’ में दिखी थीं। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। अब वह ‘सिंघम 3’ में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगी।

इंडिया डे परेड में जहीर-सोनाक्षी के साथ थे और भी सितारे

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रविवार (18 अगस्त) को इंडिया डे परेड का आयोजन हुआ जिसमें कई बॉलीवुड सितारे हिस्सा बने। इस दौरान अयोध्या के राम मंदिर की झांकी समेत कुल 40 झांकियां निकाली गईं। लोगों ने देशभक्ति गीत गाए और ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे। वहीं हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा व उनके पति जहीर इकबाल के साथ एक्टर पंकज त्रिपाठी, भोजपुरी एक्टर व भाजपा नेता मनोज तिवारी इस आयोजन का हिस्सा बने। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी में 42वीं एनवाईसी इंडिया डे परेड का आयोजन किया गया था। परेड निकाली गई जो मैडिसन एवेन्यू से ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक लोगों का ध्यान खींचती रही।

कार्निवल में लकड़ी से बनाया गया भव्य राम मंदिर भी शामिल हुआ। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अनुसार इस परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 मार्चिंग ग्रुप और 30 मार्चिंग बैंड शामिल थे। न्यूयॉर्क सिटी में हर साल भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए इंडिया डे परेड निकाली जाती है। यह परंपरा पिछले चार दशक से चली आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क