न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, इस स्टार कपल के घर जल्द आ सकता है बेबी

अंग्रेजी फिल्म ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ या ‘डेडपूल 3’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। अब इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 2:14:56

2 News : हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, इस स्टार कपल के घर जल्द आ सकता है बेबी

अंग्रेजी फिल्म ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ या ‘डेडपूल 3’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। अब इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दो सुपरहीरो नजर आएंगे। ‘वुलवरिन’ वह है जो मर नहीं सकता और जिसके हाथों से लोहे के पंजे निकल जाते हैं। पर्दे पर इस किरदार को ह्यू जैकमैन ने निभाया है। एक बार फिर जैकमैन की वापसी से लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी। इस बार ‘वुलवरिन’ को खास कॉस्ट्यूम में पेश किया गया है।

रयान रेनॉल्ड्स ने ‘डेडपूल’ का रोल निभाया है। जब फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसने 24 घंटे के अंदर ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर का खिताब अपने नाम कर लिया था। हिंदी ट्रेलर पर भी फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। एक फैन ने लिखा कि यह ‘वुलवरिन’ का अब तक का सबसे अच्छा दिखने वाला संस्करण है। कॉस्ट्यूम और हेयर स्टाइल 10 में से 10 हैं। दूसरे ने लिखा, “हिंदी ट्रेलर की वाइब ही अलग है।”

बता दें कि ‘डेडपूल’ सीरीज की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मारवल स्टूडियोज की ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ को शॉन लेवी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मोरेना बेचरिन, एमा कोरिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उगम्स, करन सोन और मैथ्यू मैकफेडन के भी अहम रोल हैं। फिल्म 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि पिछले कुछ सालों से भारत में हॉलीवुड फिल्में काफी अच्छा बिजनेस करती हैं।

deadpool and wolverine,hollywood movie deadpool and wolverine,deadpool and wolverine trailer,prince narula,yuvika chaudhary,prince yuvika

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की 2018 में हुई थी शादी, प्रिंस ने दिए संकेत

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को 'बिग बॉस 9' के घर में प्यार हुआ था। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली थी। तब से वे अपने फैंस को कपल गोल्स देते आ रहे हैं। अब प्रिंस ने बेबी को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। हाल ही में प्रिंस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई फैक्ट्स बताए।

इस दौरान भारती ने प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में सवाल किया। भारती ने पूछा, "आपका गोला (बेबी) कब आना है?" इस पर प्रिंस ने कहा, “जल्द ही।” प्रिंस के इस जवाब से फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि वे जल्द ही पापा बनने वाले हैं। प्रिंस ने आगे कहा कि मैं और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे, लेकिन हम इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे, क्योंकि पहले खुद का एक घर चाहते थे।

वास्तव में हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो। ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं। उल्लेखनीय है कि प्रिंस और युविका ने कुछ समय पहले ही आलीशान घर खरीदा था। प्रिंस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे 'एमटीवी रोडीज' को होस्ट करते नजर आते हैं। इसके अलावा वे 'नच बलिये', 'खतरा खतरा खतरा', 'स्प्लिट्सविला' जैसे शो का भी हिस्सा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष