न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गोविंदा के साथ काम करने के लिए उत्सुक नहीं थे सलमान’, डेविड चाहते थे बेटा वरुण धवन बनें बैंकर

डेविड धवन की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर में होती है। उन्होंने गोविंदा, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, अनिल कपूर, अजय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 1:11:40

2 News : ‘गोविंदा के साथ काम करने के लिए उत्सुक नहीं थे सलमान’, डेविड चाहते थे बेटा वरुण धवन बनें बैंकर

डेविड धवन की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर में होती है। उन्होंने गोविंदा, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, अनिल कपूर, अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों के साथ कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। डेविड को सबसे ज्यादा गोविंदा का साथ रास आया। दोनों ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों की सौगात दी, जिनका संगीत भी शानदार होता था।

हालांकि बाद में उनकी जोड़ी टूट गई और उन्होंने एक साथ फिल्में करना बंद कर दिया। अब डेविड ने गोविंदा को लेकर बात करते हुए फिल्म ‘पार्टनर’ के दिनों को याद किया। गोविंदा, सलमान खान और कैटरीना कैफ की यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और सफल रही। डेविड ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि मैंने प्रोड्यूसर सोहेल खान से कहा था कि क्या हम गोविंदा और सलमान भाई को ले सकते हैं?’ उन्होंने कहा कि बहुत बढ़िया।

मैं सलमान भाई के पास गया, वे बहुत उत्सुक नहीं थे। मैंने उनसे कहा, ‘आओ यार, इसे करते हैं, यह एक बड़ी चीज और क्या होगी।’ इसके बाद एक दिन जब हम बैंकॉक में शूटिंग कर रहे थे तब सलमान ने मुझे बताया और कहा कि डेविड यार इससे लड़कर फायदा नहीं है। सलमान का इशारा गोविंदा की ओर था।

david dhawan,filmmaker david dhawan,partner movie,Salman Khan,govinda,varun dhawan,karan johar,student of the year,sidharth malhotra

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ से इनसिक्योर फील करते थे वरुण : डेविड

डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब डेविड ने वरुण के करिअर को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है। डेविड ने अरबाज खान के शो ‘द इनविंसिबल’ में कहा कि मैं और मेरी पत्नी (लल्ली धवन) चाहते थे कि हमारा बेटा एक बैंकर की नौकरी करे। विदेश में पढ़ाई के बाद वरुण से पूछा था कि वे क्या करना चाहते हैं, जिस पर लल्ली ने बैंकिंग करियर का सुझाव दिया, लेकिन उसका इरादा तो एक्टिंग में आने का था।

वरुण ने काम मांगने के लिए चुपचाप करण से संपर्क किया था और मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता था। वरुण ने करण के सहायक के तौर पर काम करने का विकल्प चुनकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद वह करण के साथ ‘माई नेम इज खान’ की शूटिंग करने के लिए विदेश चला गया।

बाद में करण हमारे घर आए और कहा कि वे वरुण को लॉन्च करना चाहते हैं और उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फोटोशूट किया है। वरुण ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग के दौरान अक्सर इनसिक्योर फील करते थे, खासकर सिद्धार्थ की वजह से। ये सब 2 हीरो वाली फिल्मों में होता है। मैंने उसे समझाया कि तुम्हारा सेल्फ कॉन्फिडेंस कुछ और है, डरने की जरूरत नहीं है, बस कूद पड़ो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री