न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दर्शील ने आमिर से कभी नहीं मांगा काम, सलमान की फोटो से फैंस समझ रहे मिल गई दुल्हन!

दर्शील सफारी ने फिल्म 'तारे जमीन पर' में बाल कलाकार के रूप में जबरदस्त एक्टिंग की थी। सुपरस्टार आमिर खान की मौजूदगी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 7:22:20

2 News : दर्शील ने आमिर से कभी नहीं मांगा काम, सलमान की फोटो से फैंस समझ रहे मिल गई दुल्हन!

दर्शील सफारी ने फिल्म 'तारे जमीन पर' में बाल कलाकार के रूप में जबरदस्त एक्टिंग की थी। सुपरस्टार आमिर खान की मौजूदगी के बावजूद दर्शील सबका ध्यान खींचने में सफल रहे। फिल्म करीब 15 साल पहले रिलीज हुई थी और तब दर्शील की उम्र केवल 10 साल थी। तब दर्शील रातों-रात छा गए। हालांकि उसके बाद वह कुछ और फिल्मों में दिखे लेकिन बात जमी नहीं। अब दर्शील ने खुलासा किया है कि कैसे उन पर बेहद दबाव बन गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।

ऐसा नहीं था कि केवल लोगों की ओर से यह दबाव था बल्कि वह खुद भी महसूस करते थे कि उन्हें साबित करना है। सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में दर्शील ने कहा कि मैं पढ़ाई में भी बिजी हो गया था। इस वजह से जो प्रोजेक्ट चुने वह बहुत सेलेक्टिव थे। स्कूलिंग पूरी करने के बाद मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया जिससे आगे के फैसले पर विचार कर सकूं। ‘तारे जमीन पर’ के वक्त मैं केवल 10 साल का था और लोगों से बहुत प्यार मिला लेकिन कई बार यह दबाव भी बन जाता था। मैं घर जाता और हर दिन रोता।

वहां मेरे पैरेंट्स और दादा-दादी की उम्र के लोग थे जो मेरे पास आते और बहुत प्यार करते। सबकुछ मेरे दिमाग में बस जाता लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। किस बारे में इतना हाइप है? दर्शील ने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर से कभी काम नहीं मांगा। दर्शील ने कहा कि मैं बहुत शर्मीला हूं। मुझे इन चीजों में बहुत अजीब लगता है। मै आपको बता नहीं सकता कि मुझसे कितनी बार कहा गया कि क्या आमिर अंकल के संपर्क में हो? उन्हें एक मैसेज भेजो, कॉल करो ये-वो। लेकिन मुझे ऐसा करने में शर्म आती है। मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे बयां करूं।

सलमान खान ने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर कर लिखा यह कैप्शन

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली पर रिलीज होगी। इस बीच सलमान ने आज रविवार (8 अक्टूबर) को एक ऐसी फोटो पोस्ट कर दी, जिसे देख लोग हैरान रह गए। दरअसल सलमान ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट की एक झलक दिखाई है। सलमान इसमें एक लड़की के साथ नजर आए जिसका चेहरा नहीं दिख रहा। दोनों ने ऑल-व्हाइट ट्रैक सूट पहना हुआ है। फोटो पर लिखा था, 'कल अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा साझा कर रहा हूं।'

उस लड़की ने जो जैकेट पहनी थी उस पर '27/12' तारीख लिखी है। बता दें 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है। सलमान ने कैप्शन में लिखा 'मैं हमेशा आपका सपोर्ट करूंगा।' फैंस इस फोटो को देखकर कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कइयों ने इस तस्वीर को सलमान की शादी से कनेक्ट किया है। यूजर्स ने इस अनजान महिला को उनकी होने वाली पत्नी बताया है। एक यूजर ने पूछा कि “क्या भाई ने शादी कर ली है?” दूसरे यूजर ने पूछा कि "क्या यह भाभी के बारे में इंफोर्मेशन है, भाईजान?” एक ने मजाक किया, “क्या भाई को फिर से प्यार हो गया है?”

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये मिस्ट्री गर्ल सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री हैं। अलीजेह एक्टर व निर्माता अतुल अग्निहोत्री और सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजेह नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर सौमेंद्र पाधी की फिल्म ‘फर्रे’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी। सलमान ने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर शेयर किया था। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार