न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दलजीत कौर ने निखिल के जन्मदिन पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट, अपने घर को सजाती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले काफी समय से पर्सनल लाइफ के चलते समाचारों में हैं। दलजीत ने पिछले साल बिजनेसमैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 1:33:11

2 News : दलजीत कौर ने निखिल के जन्मदिन पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट, अपने घर को सजाती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले काफी समय से पर्सनल लाइफ के चलते समाचारों में हैं। दलजीत ने पिछले साल बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। यह साथ लंबा नहीं चला और शादी टूट गई। इसके बाद दलजीत भारत आ गईं। दलजीत ने निखिल पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, लेकिन उन्होंने यह बात कभी नहीं मानी और दलजीत को लीगल नोटिस भेज दिया। बीते दिन निखिल की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें देखा जा सकता है कि वह गर्लफ्रेंड सफीना के लेकर मुंबई आए हैं।

इस बीच, दलजीत ने निखिल की कुछ प्राइवेट तथा शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दलजीत ने अपनी भावनाएं भी जताई हैं। दलजीत ने लिखा, “पिछले साल, पिछली रात, मैंने लंदन के उस एशियाई रेस्तरां में आपके सभी परिवार के सदस्यों को सरप्राइज डिनर के लिए इकट्ठा किया था। उस शाम को आपकी पत्नी के रूप में मेजबानी करना मेरे लिए बेहद खास था- हालांकि, उस पल, आपने मुझे इसी तरह से पेश किया था। डिनर के बाद, हम आपके जन्मदिन के लिए बीकन्सफील्ड चले गए थे।

मैंने इसके लिए बहुत तैयारियां की थीं क्योंकि मैं चाहती थी कि यह आपके लिए एक खास दिन हो। यह हमारी शादी के बाद आपका पहला जन्मदिन था और मैं उत्साह से भरी हुई थी। आज, जब मेरे चेहरे पर आंसू बह रहे हैं, मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं, निखिल। हर कोई कहता है कि मुझे ठीक होना चाहिए, लेकिन आप यहां हैं, मेरे सारे घावों को फिर से कुरेद रहे हैं और उन्हें फिर से ताजा कर रहे हैं।

मुझे नहीं लगता कि मैं कभी समझ पाऊंगी...आप जो करते हैं और जिस तरह से करते हैं, वही करते हैं। वैसे, जेडन अभी भी तुम्हें पापा कहता है। यह शर्म की बात है कि मुझे अपने 10 साल के बच्चे की यह भावना भुलानी पड़ रही है...तुमने मुझसे इतनी बड़ी शादी की मेरा बच्चा उस याद को मिटा नहीं सकता। तो एसएन को दोबारा नोटिस किया गया है?? मुझे यकीन है कि आपका पीआर, पा**ल, यह सब कर रहा है।”

dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,nikhil patel,dalljiet nikhil,nikhil girlfriend,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को हो चुका है एक महीना

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली। सोनाक्षी शादीशुदा लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी दो बार हनीमून पर भी जा चुकी हैं। गुरुवार (1 अगस्त) की रात सोनाक्षी ने अपना बेडरूम खुद सजाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली तस्वीर में सोनाक्षी अपने बेड के सिरहाने पर कुछ शानदार लीफ ग्राफिक्स खुद चिपकाती दिख रही हैं। सोनाक्षी बेड पर ब्लैक कॉस्ट्यूम में बैठी हैं और जमकर रूम सजा रही हैं।

दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी ने दिखाया है कि उन्होंने शादी की तस्वीरों कों फ्रेम में जड़वाकर दीवार पर सजा दिया है। जहीर ने इन तस्वीरों को शेयर कर सोनाक्षी के लिए स्माइल और किस इमोजी शेयर की हैं। तस्वीरों मे शादी का एक-एक मोमेंट दिख रहा है। सोनाक्षी ने पहली फोटो के कैप्शन में लिखा, “अपना घर सजा रही हूं ना, यह मेरा घर है ना।” दूसरी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मैं अब बिजी हो गई हूं।”

उल्लेखनीय है कि कपल ने एक-दूजे को 7 साल तक डेट करने के बाद शादी रचाई। व्हाइट आउटफिट पहने जोड़े ने करीबी परिवार और दोस्तों के बीच अपनी शादी के डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए थे। इसके बाद उन्होंने उसी शाम एक होटल में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री