न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी टूटने के दर्द पर बात, आलिया-शरवरी की एक्शन फिल्म के टाइटल की घोषणा

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर लंबे समय से अपनी दूसरी टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल दलजीत ने NRI बिजनेसमैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 7:51:11

2 News : इस एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी टूटने के दर्द पर बात, आलिया-शरवरी की एक्शन फिल्म के टाइटल की घोषणा

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर लंबे समय से अपनी दूसरी टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल दलजीत ने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी, लेकिन जल्द ही यह रिश्ता टूट गया। शादी के चंद महीने बाद ही दलजीत बेटे को लेकर केन्या से भारत लौट आईं। महीनों तक चुप्पी साधने के बाद दलजीत ने एक दिन निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था।

दूसरी ओर, निखिल ने कहा कि खुद दलजीत ने उन्हें छोड़ा था। इस बीच दलजीत ने एक पोस्ट के जरिए दूसरी शादी के टूटने के दर्द के बारे में बात की है। दलजीत ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “उन सभी के लिए जो मुझे मैसेज भेजते हैं और कहते हैं कि वे चाहते हैं कि मैं ठीक हो जाऊं। इसमें समय लगता है। माफ कीजिएगा, लेकिन मैं उनकी (निखिल) तरह नहीं हूं। मैं अपना समय लूंगी। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं कि आप इस फेज में मेरे साथ खड़े रहे और हां मेरी कहानी अभी भी लिखी जा रही है।

मेरा अगला चैप्टर अभी भी ड्राफ्ट फेज में है।” बता दें कि दलजीत की पहली शादी साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा है। उनका साल 2015 में तलाक हो गया था। पिछले साल अप्रैल में दलजीत ने दो बेटियों के पिता तलाकशुदा निखिल को अपना हमसफर चुना था।

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में बनेगी आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’

यशराज फिल्म्स (YRF) अपने स्पाई यूनिवर्स का और विस्तार कर रहा है। काफी समय से खबर आ रही थी कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ यशराज के साथ एक एक्शन से भरपूर फिल्म करने जा रही हैं। अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। फैंस पहली बार आलिया को दमदार एक्शन करते देखेंगे।

उनके साथ 'मुंज्या' की शरवरी भी होंगी। आलिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के टाइटल की घोषणा की। टाइटल 'अल्फा' है, जिसका मतलब होता है सबसे बेहतरीन। टाइटल अनाउंसमेंट के साथ ही मेकर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें आलिया कहती हैं कि ग्रीक अल्फाबेट का पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटो है सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर।

अगर आप ध्यान से देखेंगे तो हर शहर में एक जंगल है और अल्फा हमेशा जंगल पर राज करेगा। मेकर्स ने यह भी बताया कि शूटिंग शुरू हो गई है। आदित्य चोपड़ा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि शिव रावल डायरेक्टर होंगे। यह पहली बार है जब यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में फीमेल लीड फिल्म बनाने की पहल कर रहा है। आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म 'जिगरा' तथा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क