न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी का वीडियो शेयर करने पर ट्रॉल हुईं दलजीत, तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये स्टारकिड्स

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दलजीत ने पिछले साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 6:50:22

2 News : शादी का वीडियो शेयर करने पर ट्रॉल हुईं दलजीत, तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये स्टारकिड्स

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दलजीत ने पिछले साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता कमजोर पड़ गया और फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। जहां निखिल परिवार के साथ केन्या में हैं तो वहीं दलजीत अपने परिवार के साथ भारत में हैं। दलजीत ने निखिल पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। दलजीत का दावा है कि निखिल किसी को डेट कर रहे हैं।

निखिल ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी है। अब दलजीत ने निखिल के साथ शादी का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों की शादी की रस्में हल्दी, मेहंदी की झलक दिखी। कपल शादी के जोड़े में हैं। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे से मिलने और एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास करवा रहे हैं। उनके कुछ खास पल हैं, जिनमें वे रोमांटिक हो रहे हैं। दलजीत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक साल और तीन महीने।”

फैंस इस वीडियो को देख भावुक हुए जा रहे हैं और उन्हें दलजीत के लिए बुरा लग रहा है। हालांकि दलजीत काे ट्रॉल भी किया जाने लगा, जिसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। दलजीत ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में थीं और उनके चेहरे पर उदासी झलक रही थी। बता दें कि यह दलजीत और निखिल दोनों की दूसरी शादी है। दलजीत ने साल 2013 में एक्टर 'बिग बॉस 16' फेम शालीन भनोट के साथ पहली शादी की थी। साल 2016 में उनकी राहें जुदा हो गईं। उनके एक बेटा है। दूसरी ओर निखिल के पहली पत्नी से एक बेटी है।

dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,nikhil patel,dalljiet nikhil,dalljiet video,dalljiet nikhil wedding,tusshar kapoor,actor tusshar kapoor,lakshya kapoor,lakshya birthday

तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य हुआ 8 साल का, फुटबॉल थी पार्टी की थीम

एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर आज शनिवार (1 जून) को 8 साल के हो गए हैं। हालांकि तुषार ने एक दिन पहले शुक्रवार को ही इस खास दिन के लिए पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार किड्स शामिल हुए। एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर अली खान उर्फ जेह पार्टी में पहुंचे और लक्ष्य को हैप्पी बर्थडे कहा। फिल्ममेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चों यश और रूही जौहर ने पार्टी में शिरकत की।

एक्ट्रेस गौहर खान बेटे जीशान के साथ सेलिब्रेशन में नजर आईं। इस दौरान तुषार ने बेटे लक्ष्य के साथ पोज दिए। लक्ष्य के दादा गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र को टशन में देखा गया। लक्ष्य की दादी शोभा कपूर भी अपने पोते के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। लक्ष्य की बुआ दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर भी पहुंचीं और मुस्कराते हुए पोज दिए।

सभी बच्चों को बंजी जंपिंग एन्जॉय करते देखा गया। ‘गोलमाल’ एक्टर तुषार साल 2016 में IVF की सहायता से एक प्यारे से बेटे के सिंगल पैरेंट बने थे। वैसे तो तुषार मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन इस मौके पर उन्होंने ये खूबसूरत पल मीडिया के साथ भी साझा किए। पार्टी की थीम फुटबॉल थी। वेन्यू के इवेंट गेट पर रोनाल्डो और मैसी जैसे बड़े-बड़े फुटबॉलर्स के कट-आउट लगे हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष