न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘क्रू’ का गाना ‘चोली के पीछे’ रिलीज, करीना ने ढाया कहर, प्रियंका ने पति-बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे तीन दिग्गज एक्ट्रेस को एकसाथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 8:21:06

2 News : ‘क्रू’ का गाना ‘चोली के पीछे’ रिलीज, करीना ने ढाया कहर, प्रियंका ने पति-बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे तीन दिग्गज एक्ट्रेस को एकसाथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। तीनों एक्ट्रेस की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया था और इसे देखने के बाद दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया। आज बुधवार (20 मार्च) को फिल्म का रिमिक्स गाना 'चोली के पीछे' रिलीज कर दिया गया।

गाने की शुरुआत बादशाह के डायलॉग से होती है। इसे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज से सजाया है। ऑरिजल गाना साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, जो आज तक लोगों के दिलों को धड़का रहा है। इस गाने को नए के साथ काफी अच्छे से मिक्स किया गया है। गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है। गाने में फिल्म के कुछ सीन तो दिखेंगे ही, साथ ही करीना साड़ी पहने मदहोश करने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं।

करीना ने गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी पहनी है। गाना केवल 2 मिनट का है। इसकी बीट्स काफी अच्छी हैं। अक्षय और आईपी ने गाने को रीक्रिएट किया है। बीच-बीच में ऑरिजनल गाने के लिरिक्स और गायिका अल्का याज्ञनिक व इला अरुणा की आवाज भी सुनाई देगी। गाने में करीना, तब्बू, कृति, दिलजीत और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी।

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी की तस्वीरें हुईं वायरल

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर मीडिया और फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें प्रियंका पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दिख रही हैं। उनके साथ कई पुलिस वाले भी हैं। निक जहां देसी रंग में रंगे दिखे वही मालती भी बहुत प्यार से कैमरे की तरफ देखती नजर आई।

दरअसल 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रियंका पहली बार भारत आई हैं। लिहाजा वो बेटी और पति के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी कैरी की हुई थी। निक भी भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत होकर व्हाइट कलर के प्रिंटेड कुर्ते में दिखे। फोटो में निक, प्रियंका और मालती ने टीका लगाया हुआ था।

निक और प्रियंका ने धार्मिक पटका पहन रखा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रियंका ने करीब 30 मिनट तक रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। प्रियंका ने मंदिर में VIP गेट से एंट्री ली। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका अभिनंदन भी किया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धा में सराबोर प्रियंका ने मंदिर में जय श्री राम के नारे भी लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका