न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस में कोरोना का बढ़ता कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1159 लोगों की हुई मौत

रूस में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। यहां पिछले कुछ दिनों से हर दिन एक हजार से अधिक लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 3:59:12

रूस में कोरोना का बढ़ता कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1159 लोगों की हुई मौत

रूस में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। यहां पिछले कुछ दिनों से हर दिन एक हजार से अधिक लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो रही हैं। पिछले 24 घंटे की बात करे तो कोरोना वायरस के 40,096 नए मामले सामने आए और रिकॉर्ड 1,159 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों के बढ़ने के चलते अधिकारियों को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी है। राजधानी मॉस्को में गैर-जरूरी सेवाओं को 11 दिनों तक बंद कर दिया गया है। राजधानी में 11 दिनों के लिए दुकानें, स्कूल और रेस्तरां बंद कर दिए गए हैं, ताकि कोरोनो वायरस संक्रमण और वैक्सीनेशन के प्रयासों के रुकने के बाद होने वाली मौतों को रोका जा सके। स्कूलों और किंडरगार्टन के साथ-साथ खुदरा दुकानों, रेस्तरां और खेल और मनोरंजन स्थलों सहित सभी गैर-आवश्यक सेवाएं 7 नवंबर तक बंद रहेंगी। केवल भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानें खुली रहेंगी। रूस कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित है।

वैक्सीन को लेकर अनिच्छा बनी मुसीबत

आपको बता दे रूस में कोरोना की वजह से अब तक 2,30,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं लेकिन अधिकारियों ने पश्चिमी देशों में लगाए गए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों से किनारा किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार ने कोविड से निपटने के लिए स्वदेशी वैक्सीन स्पुतनिक वी पर भरोसा जताया है। लेकिन देश में वैक्सीन लगवाने की लोगों की अनिच्छा की वजह से मुसीबत बढ़ती जा रही है। गुरुवार तक देश की केवल 32% आबादी ही फुली वैक्सीनेट हो पाई है। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों को कहा है कि वे आदेश दें कि टीका नहीं लेने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर में रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती