न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर कपूर के खिलाफ इस मामले में हुई शिकायत, दिग्गज एक्टर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने जबरदस्त बिजनेस किया। यह रणबीर के करिअर की सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 11:36:19

2 News : रणबीर कपूर के खिलाफ इस मामले में हुई शिकायत, दिग्गज एक्टर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने जबरदस्त बिजनेस किया। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इसमें रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि इस बीच, रणबीर एक गलत कारण से सुर्खियों में आ गए हैं। क्रिसमस (25 दिसंबर) के मौके पर रणबीर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनको ‘जय माता दी’ का नारा लगाते हुए देखा गया।

अब इस वीडियो को लेकर रणबीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। संजय तिवारी नाम के शिकायतकर्ता ने रणबीर के खिलाफ घाटकोपर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। संजय का कहना है कि वीडियो में रणबीर ‘जय माता दी’ बोलते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए नजर आए। हिंदू धर्म में पारंपरिक रूप से अन्य देवताओं से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है और रणबीर और उनके परिवार ने जानबूझकर एक अलग धार्मिक त्योहार के जश्न में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया, जबकि वे दूसरे धर्म का त्योहार भी मनाते हैं।

'जय माता दी' के नारे के बाद केक में आग लगाने की हरकत से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उल्लेखनीय है कि कपूर खानदान में हर साल धूमधाम से क्रिसमस मनाने की परंपरा है। इस बार भी क्रिसमस के खास मौके पर पूरे परिवार ने मुंबई में साथ लंच किया था। यह वीडियो उसी दौरान का है। इस क्रिसमस लंच में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, उनकी बेटी राहा, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा, आदर जैन, उनकी प्रेमिका अलेखा आडवाणी, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, रीमा जैन और कई अन्य लोग शामिल हुए थे।

ranbir kapoor,animal,ranbir christmas,ranbir video,ranbir animal,ranbir complaint,vijayakanth,actor vijayakanth,dmdk,pm narendra modi

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजयकांत ने बनाई थी DMDK पार्टी

साउथ इंडस्ट्री के फैंस के लिए दुखभरी खबर है। एक्टर से राजनेता बने विजयकांत का आज गुरुवार (28 दिसंबर) को निधन हो गया। सुबह चेन्नई में विजयकांत ने आखिरी सांस ली। विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना की वजह से विजयकांत को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें प्राईवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कुछ समय में ही विजयकांत की तबीयत और बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया।

विजयकांत की उम्र 71 साल थी। विजयकांत को चाहने वाले फैंस और साथी कलाकार लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विजकांत ने कोरोनाकाल में मृतकों को दफनाने के लिए अपनी जमीन दी थी। विजयकांत का फिल्मी करिअर जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। साउथ इंडस्ट्री पर राज करने के बाद विजयकांत ने साल 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) पार्टी का गठन किया था। साल 2011 से 2016 तक विजयकांत विपक्ष के नेता के तौर पर काम कर चुके हैं।

वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। विजयकांत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांतजी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम