न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चंकी-आदित्य को साथ देख फैंस ने ली राहत की सांस, आरती ने पति को एफिल टावर के सामने किया किस

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कपल के करीबी ने बताया था...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 7:02:03

2 News : चंकी-आदित्य को साथ देख फैंस ने ली राहत की सांस, आरती ने पति को एफिल टावर के सामने किया किस

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कपल के करीबी ने बताया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दी गई है। इन सब अटकलों के बीच अनन्या के पिता एक्टर चंकी पांडे को आदित्य के साथ वेकेशन एन्जॉय करते देखा गया। चंकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं।

इनमें चंकी के साथ आदित्य भी नजर आ रहे हैं। ये फोटो गोवा की हैं। चंकी ने कैप्शन में लिखा कि गोवा के सर कार्लिटो ब्रेगेंजा से मिलिए। चंकी ने इन फोटो में ऑरेंज फ्रेम वाला ब्लैक चश्मा लगा रखा है। उन्होंने अपना हेयरस्टाइल भी बदल लिया है, जिससे उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि चंकी और आदित्य एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों एक्टर को साथ देख फैंस को लग रहा है कि मामला बिगड़ा नहीं है।

यानी वे अपने प्यारे स्टार्स अनन्या और आदित्य को फिर से साथ देख सकेंगे। बता दें कि अनन्या और आदित्य लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की साथ में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वे अक्सर वेकेशन का मजा लेते दिखते हैं। कई इंटरव्यू में दोनों इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ की है शादी, दोनों हैं हनीमून ट्रिप पर

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को विधि-विधान के साथ बिजनेसमैन दीपक चौहान को जिंदगीभर के लिए अपना हमसफर बना लिया था। वह फिलहाल दीपक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। आरती ने फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेरिस (फ्रांस) से हनीमून की रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। आरती पति के साथ एफिल टावर के पास मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

उन्होंने कैप्शन लिखा, “हम एक-दूसरे को सिर्फ प्यार ही नहीं करते बल्कि एक-दूसरे की रस्पेक्ट भी करते हैं। फाइनली मैंने एफिल टावर के सामने अपनी फेवरेट तस्वीर ली। मैंने ये ड्रीम किया था कि मैं अपने प्यार के साथ पहली ट्रिप पर पेरिस जाऊंगी।” आरती पति के साथ रोमांटिक होती नजर आईं। आरती ने एक फोटो में पति को एफिल टावर के सामने लिप लॉक किस कर खुशी का इजहार किया।

आरती ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस के ऊपर डेनिम जैकेट पहना था, जबकि दीपक कैजुअल जींस और शर्ट में नजर आए। यहां से पहले ये कपल कश्मीर की हसीन वादियों का मजा ले रहा था। आरती ने वहां की झलक भी दिखाई थी। बताया जा रहा है कि आरती अब ग्रीस जाएंगी। ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती की शादी में टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त शामिल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क