न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या-आदित्य की शादी के लिए तैयार हैं चंकी! 26वीं मैरिज एनिवर्सरी पर भावना ने चंकी पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों की नजदीकियां देख फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 11:04:41

2 News : अनन्या-आदित्य की शादी के लिए तैयार हैं चंकी! 26वीं मैरिज एनिवर्सरी पर भावना ने चंकी पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों की नजदीकियां देख फैंस को लगता है कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बारे में अपने इरादे सार्वजनिक तौर पर जाहिर नहीं किए हैं। इस बीच अनन्या के पिता एक्टर चंकी पांडे ने कुछ ऐसा संकेत दिया है, जिससे लगता है कि फैंस को इसी साल खुशखबरी मिल जाएगी।

दरअसल हाल ही में एक रेडिट यूजर ने अनन्या पांडे फैन पेज से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कैप्शन के साथ अनन्या-आदित्य की एक एडिट फोटो थी और लिखा था, “2024 में शादी करना।” चंकी ने इस पोस्ट को लाइक किया है। इसके बाद लगने लगा है कि उन्होंने अपनी लाडली की शादी के लिए रजामंदी दे दी है। हाल ही में चंकी से जब अनन्या-आदित्य के रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया था तो न तो उन्होंने इसे कंफर्म किया और न ही मना किया।

उनका मानना है कि शोबिज की चमकदार दुनिया में एक्टर्स का एक-दूसरे के साथ नाम जुड़ना एक सामान्य बात है। चंकी ने कहा कि हम ग्लैमर प्रोफेशन में हैं और ये सब होने वाला है। कोलेटरल डैमेज होने वाला है। आप इसे रोक नहीं सकते। बता दें कि यह लव स्टोरी यूरोप में मनाए गए वेकेशन से शुरू हुई थी। वहां से वायरल हुई तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलों को जन्म दिया था। इसके बाद यह रूमर्ड कपल कई दफा साथ नजर आ चुका है।

चंकी पांडे की पत्नी भावना ने शेयर की अनसीन फोटो

चंकी और उनकी पत्नी भावना पांडे की 17 जनवरी को 26वीं मैरिज एनिवर्सरी थी। इस मौके पर भावना ने एक पोस्ट शेयर की। सालों पुरानी तस्वीरों में पूरा परिवार बहुत अलग नजर आ रहा है। भावना और चंकी काफी जवान दिख रहे हैं। भावना ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हमारी शादी को 26 साल हो गए हैं। लव यू चंकी पांडे।”

फोटो में भावना ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। चंकी पेंट-कोट में डैशिंग लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं। भावना ने चंकी के कंधों पर हाथ रखा हुआ है। भावना ने एक फोटो पूरे परिवार की भी पोस्ट की है। इसमें अनन्या काफी क्यूट और छोटी दिखाई दे रही हैं। इसमें अनन्या की बहन भी है। यह सभी अनसीन फोटो हैं, जिनका फैंस को पहली बार दीदार हुआ है। चंकी और भावना खास बोंड शेयर करते हैं।

भावना की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने भी कमेंट किया है। बता दें 61 वर्षीय चंकी ने 80 के दशक में करिअर शुरू किया था। वे ‘तेजाब’, ‘आंखें’, ‘हाउसफुल’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम