न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चिराग ने कंगना से मुलाकात के वीडियो पर कही यह बात, ‘बैड न्यूज’ के गाने में रोमांस करते दिखे विक्की-तृप्ति

एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में भी एंट्री मार चुकी हैं। उनकी शुरुआत शानदार रही। कंगना ने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 2:15:38

2 News : चिराग ने कंगना से मुलाकात के वीडियो पर कही यह बात, ‘बैड न्यूज’ के गाने में रोमांस करते दिखे विक्की-तृप्ति

एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में भी एंट्री मार चुकी हैं। उनकी शुरुआत शानदार रही। कंगना ने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें देखा गया कि कंगना संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ती हैं तभी केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख चिराग पासवान उनसे मिलते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते और ठहाके लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और फैंस ने उन पर भरपूर प्यार लुटाया। बता दें कि चिराग की पहली बॉलीवुड मूवी में कंगना भी थीं। अब वीडियो को लेकर चिराग ने खुलकर बात की है। चिराग ने समाचार एजेंसी एएनआई के एक पॉडकास्ट में उस मुलाकात के बारे में कहा कि मैं वाकई पार्लियामेंट में कंगना से मिलने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि पिछले 2-3 सालों से इतना बिजी था कि मेरे सारे कनेक्शन्स टूट गए।

होस्ट स्मिता प्रकाश ने जब उनसे पूछा कि क्या वे कंगना को स्पीच के लिए कोई टिप्स देना चाहेंगे, तो इस पर चिराग ने हंसते हुए कहा कि नहीं, उन्हें टिप्स की कोई जरूरत नहीं है। उनके बयान राजनीतिक तौर पर सही हैं या नहीं, इस पर बहस हो सकती है। लेकिन, ये उनकी यूएसपी है और हम सभी उन्हें इसके लिए पसंद करते हैं।

उल्लेखनीय है कि चिराग ने बॉलीवुड में भी किस्मत आजमाई थी। उनकी पहली और आखिरी फिल्म ‘मिले ना मिले हम' है साल 2011 में आई थी। इसमें उनके अपोजिट कंगना थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और चिराग ने साल 2014 में राजनीति का रुख कर लिया। चिराग दिग्गज नेता रहे दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे हैं।

chirag paswan,politician chirag paswan,kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana chirag,mile na mile hum,bad newz movie,vicky kaushal,tripti dimri,neha dhupia

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ शुक्रवार को होगी रिलीज

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एम्मी विर्क और नेहा धूपिया के अभिनय से सजी कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज' का इंतजार खत्म होने को है। फिल्म शुक्रवार (19 जुलाई) को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में लग रहा है कि यह अच्छा-खासा बिजनेस करेगी। इसकी स्टोरी काफी हटकर है जो शहरी युवाओं को थिएटर्स की ओर खींच सकती है।

इससे पहले आज 18 जुलाई को फिल्म का चौथा गाना रिलीज कर दिया गया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे विक्की और तृप्ति पर फिल्माया गया है। दोनों प्यारे अंदाज में नजर आ रहे हैं और खूबसूरत जगहों पर रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। गाने में रंग-बिरंगे कपड़े पहने विक्की व तृप्ति क्रोएशिया के खूबसूरत स्थानों पर प्यार का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। गाने का टाइटल 'रब्ब वरगा' है। इसकी आकर्षक धुन और सीन सबका ध्यान खींच रहे हैं। इसे अभिजीत श्रीवास्तव ने कंपोज किया है। आवाज जुबिन नौटियाल की और बोल शायरा अपूर्वा के हैं। फराह खान ने कोरियोग्राफी की है।

फिल्म की कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां तृप्ति के किरदार को पता चलता है कि वह दो अलग-अलग पिताओं से जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है। इससे अराजकता फैलती है और विक्की व एम्मी उनका प्यार जीतने के लिए होड़ में लग जाते हैं। कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है और इसका डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है। प्रोड्यूसर हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क