न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बचपन में विक्की कौशल की इस आदत से मां के भी उड़ गए थे होश, नींद में करते थे ऐसी हरकतें!

विक्की को बचपन में नींद में बोलने की आदत थी। और कुछ लोग नींद में बड़बड़ाते हैं, लेकिन यह तो नींद में पूरे परफॉर्मेंस देने लगता था। मुझे समझ में ही नहीं आता था कि यह सो रहा है या जाग रहा है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 5:37:04

बचपन में विक्की कौशल की इस आदत से मां के भी उड़ गए थे होश, नींद में करते थे ऐसी हरकतें!

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है, और इसके लिए दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा, विकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके और उनके भाई सनी कौशल के बीच गहरी बॉन्डिंग है, जो कभी-कभी मजेदार किस्सों के रूप में सामने आती है। एक बार सनी ने विकी के बारे में एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा शेयर किया था।

यह किस्सा तब सामने आया जब विक्की और सनी दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। शो में कपिल ने सनी से पूछा कि क्या विकी में ऐसी कोई बात है, जिसे लेकर वह आज भी शर्मिंदगी महसूस करते हों। इस पर सनी ने हंसी मजाक में जवाब दिया, "विक्की को बचपन में नींद में बोलने की आदत थी। और कुछ लोग नींद में बड़बड़ाते हैं, लेकिन यह तो नींद में पूरे परफॉर्मेंस देने लगता था। मुझे समझ में ही नहीं आता था कि यह सो रहा है या जाग रहा है।"

नींद में चादर हटाकर पूछने लगे ये सवाल

सनी कौशल ने विक्की के बारे में एक और मजेदार किस्सा शेयर किया, जो कपिल शर्मा के शो पर हुआ था। सनी ने बताया, “मुझे याद है, एक बार मैं सोने जा रहा था और विकी मुझसे करीब आधे-पौने घंटे पहले सो चुका था। हम एक ही रूम में सोते थे और उस दिन भी वह गहरी नींद में सो चुका था। अचानक, उसने अपनी चादर हटा दी और बोलने लगा, ‘चेक कर ना?’ मैं हैरान था कि यह क्या हो रहा है। जब मैंने पूछा तो वह नींद में ही बोला, ‘पेपर कंप्लीट हो गया है, चेक कर ले।’ उस वक्त उसकी आंखें खुली हुई थीं, लेकिन वह पूरी तरह नींद में था। अब मुझे समझ में आ गया कि अगर मैंने इसे अचानक से जगा लिया, तो यह बौखला जाएगा। इसलिए मुझे इसके साथ थोड़ा वक्त बिताना पड़ा और फिर धीरे-धीरे बातचीत करनी पड़ी।”

हरकत से मां भी घबरा गईं

सनी कौशल ने विकी के बारे में एक और मजेदार किस्सा सुनाया, जिसमें विकी की नींद में की गई हरकतों से उनकी मां भी घबरा गईं। सनी ने कहा, “तब मैंने विकी से कहा, ‘हां भाई, चेक कर लिया, बहुत बढ़िया! तूने 100 में से 100 कर लिए हैं, अब तू सो जा।’ इस पर विक्की ने खुद एक और किस्सा शेयर किया। विकी ने बताया, ‘एक बार मां के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मैं सो रहा था और नींद में बोला, ‘वो देख, पर्स ले गया।’ तब मां ने घबराकर पूछा, ‘कौन पर्स ले गया?’ और वो भी बुरी तरह हड़बड़ाई हुई थीं।’ विक्की की नींद में ऐसी अजीब हरकतें अक्सर होती रहती थीं, जो कभी-कभी उनके परिवार को भी चौंका देती थीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ