न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को कोई नहीं दे रहा किराए पर मकान, माधुरी ने रजनीकांत के साथ फोटो शेयर कर याद किया किस्सा

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा को कोई भी किराए पर मकान देने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वह सिंगल मदर हैं। उन्होंने ऐसी मानसिकता के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 1:04:04

2 News : इस एक्ट्रेस को कोई नहीं दे रहा किराए पर मकान, माधुरी ने रजनीकांत के साथ फोटो शेयर कर याद किया किस्सा

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा को कोई भी किराए पर मकान देने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वह सिंगल मदर हैं। उन्होंने ऐसी मानसिकता के लिए भारतीय 'समाज' को भी जिम्मेदार ठहराया है। चारु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। बता दें कि चारू की शादी साल 2019 में एक्ट्रेस व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से हुई थी। साल 2022 में दोनों अलग हो गए। उनके एक बेटी है।

चारू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। चारू ने लिखा, “हमारे समाज में एक महिला चाहे कुछ भी कर ले, कितना भी पढ़ ले, वह लोगों की सोच को कभी नहीं बदल सकती। आज भी किसी महिला को घर देने से पहले उसके साथ किसी पुरुष का नाम जोड़ा जाता है। अगर महिला ने पुरुष का नाम नहीं लगाया तो उसे घर नहीं दिया जाता है। हमारे देश में महिलाओं की हालत देखकर दुख होता है और घर देने से इनकार करने वाले ये लोग बाहर जाकर महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं।

आज फिर मुझे एक सोसाइटी में घर देने से मना कर दिया गया क्योंकि मैं सिंगल मदर हूं और सोचने वाली बात ये है कि एक औरत ने ही मुझे मना किया था। जिस देश में नारी की पूजा की जाती है, उस देश में महिलाओं की हालत ऐसी है। बता दें कि चारू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ सहित कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित और रजनीकांत ने ‘उत्तर दक्षिण’ फिल्म में साथ किया था काम

माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में फैंस पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जादू चलाया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी ने हाल ही में साउथ इंडिया के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक फोटो शेयर की और उनके साथ काम करने के एक किस्से को याद किया। दरअसल माधुरी पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने गई थीं।

इस दौरान वह रजनीकांत से मिली और उनके साथ एक सेल्फी लीं। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर एक किस्सा साझा किया जब वह फिल्म 'उत्तर दक्षिण' में रजनीकांत के साथ शूटिंग कर रही थीं। माधुरी ने लिखा, 'कह दो उत्तर वालों से दक्षिण वाले आ गए हैं ....' यह एक गाना था जो हमारी फिल्म 'उत्तर दक्षिण' में था। मुझे याद है इसकी शूटिंग के दौरान रजनीजी मुझसे हमेशा मराठी में ही बात किया करते थे और आज भी हम जब भी मिलते हैं तो वो इस का जिक्र जरूर करते हैं।

क्या कमाल के इंस्पिरेशनल शख्स हैं रजनीकांत जी। वो हमेशा अपनी सरलता से मुझे हैरान करते हैं। उल्लेखनीय है कि 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'उत्तर-दक्षिण' में जैकी श्रॉफ और एक्ट्रेस भारती भी थे। माधुरी आखिरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई 'मजा मां' फिल्म में नजर आई थीं। इस साल ‘जेलर’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके रजनीकांत की अगली फिल्म 'लाल सलाम' है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे