न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैड न्यूज’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए ये 3 सीन, ट्रॉल होने पर मशहूर एक्ट्रेस ने डिलीट की तस्वीर

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर पिछले कई दिनों से जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 8:30:20

2 News : ‘बैड न्यूज’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए ये 3 सीन, ट्रॉल होने पर मशहूर एक्ट्रेस ने डिलीट की तस्वीर

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर पिछले कई दिनों से जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। देखना है कि 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। फिल्म के 3 गाने ‘तौबा तौबा’, ‘जानम’ और ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ रिलीज किए जा चुके हैं।

सोशल मीडिया पर तीनों ही गानों की खूब चर्चा हुई। ‘तौबा तौबा’ में विक्की की शानदार डांसिंग स्किल देखने को मिली। ‘जानम’ में तृप्ति ने काफी हॉट सीन दिए। ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ गाना शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे और जूही चावला की फिल्म डुप्लीकेट से लेकर रीक्रिएट किया गया है। अब खबर है कि इस फिल्म के कुछ सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। हालांकि कोई ऑडियो कट नहीं किया गया है लेकिन 27 सैकंड के 3 अलग-अलग सीन को बदलने के लिए कहा गया है। CBFC की कमेटी ने जिन सीन को सेंसर किया है, इनमें 2 किरदारों के लिपलॉक शामिल हैं।

एक 9 सैकंड का, दूसरा 10 सैकंड का और तीसरा 8 सैकंड का सीन है। ‘लिप-लॉक’ सीन के अलावा एक भी फ्रेम नहीं काटा गया है। बोर्ड की ओर से पहले फिल्म की शुरुआत में डिस्क्लेमर, एंटी एल्कोहॉलिक स्टैटिक को ऐड करने और फॉन्ट के साइज को बड़ा करने जैसे बदलाव किए गए थे। इसके बाद CBFC ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया। फिल्म की ड्यूरेशन 142 मिनट है।

अनंत की शादी में शामिल होने आईं किम कार्दशियन ने गणेशजी के साथ खिंचवाई थी फोटो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मुकेश अंबानी ने दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों को न्यौता दिया। अमेरिका की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन भी अपनी बहन क्लोए कार्दशियन के साथ शादी में शामिल हुईं। वे आशीर्वाद सेरेमनी में भी थीं। इसके बाद दोनों बहनें मुंबई के एक मंदिर में नजर आईं। यहां दोनों ने सेवा भी की। किम फिलहाल भारत में ही हैं। उन्होंने ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।

किम ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति संग अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। हालांकि बहुत जल्द किम ने उस तस्वीर को डिलीट भी कर दिया। किम ने एक पोस्ट में ढेर सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि “अंबानी की शादी के लिए हीरे और मोती।”

इनमें आप किम को सफेद और सुनहरे रंग की ड्रेस में देख सकते हैं। वह अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर में भगवान गणेश की मूर्ति संग भी पोज दिया। वह मूर्ति पर दोनों हाथ और चेहरा रखे हुए नजर आईं। किम ने ट्रॉलिंग के बाद उस तस्वीर को डिलीट कर दिया लेकिन यह फोटो वायरल हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क