न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुचीं ये हस्तियां, देखने को मिलेगी शानदार प्रस्तुति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर जश्न का माहौल है। अंबानी परिवार में जल्द ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 7:43:18

2 News : अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुचीं ये हस्तियां, देखने को मिलेगी शानदार प्रस्तुति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर जश्न का माहौल है। अंबानी परिवार में जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। मुकेश और नीता के सबसे छोटे बेटे अनंत जुलाई में उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। इससे पहले अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए हैं, जो मुकेश के होमटाउन गुजरात के जामनगर में होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 से 3 मार्च तक यें फंक्शन होंगे। समारोह में देश-विदेश से कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल होंगी।

बॉलीवुड सेलेब्स वहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। हाल ही अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जामनगर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। आज एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी जामनगर पहुंच गई हैं। मानुषी ब्लैक आउटफिट में दिखीं। मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। मंगलवार को एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को भी जामनगर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। हॉलीवुड सिंगर रिहाना की टीम मेंबर भी एयरपोर्ट पर नजर आई।

रिहाना भी प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। सिंगर बी प्राक सहित और भी कई हस्तियां जामनगर पहुंचने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार शाहरुख खान प्री वेडिंग में होने वाले फंक्शन्स में स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे। उनकी रिहर्सल करते हुए फोटो सामने आई थी। किंग खान अपनी फिल्म 'जवान', 'पठान' और 'रावन' सहित और भी फिल्मों के गानों पर समां बांधने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जामनगर पहुंचे थे। माना जा रहा है कि वे भी इसमें शिरकत करेंगे।

राधिका ने मेरी हेल्थ केयर की जर्नी में भरपूर सपोर्ट किया : अनंत

अनंत अंबानी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अपनी होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट की जमकर तारीफ की। 28 वर्षीय अनंत ने कहा कि मैं राधिका को पाकर लकी महसूस कर रहा हूं। वो मेरी सपनों की रानी हैं। बचपन में मैंने सोच लिया था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं हमेशा जानवरों की देखभाल के प्रति समर्पित था। लेकिन जब मैं राधिका से मिला, तो मैंने पाया वो भी मुझ जैसी है। राधिका में भी जानवरों के प्रति उदारता और पालन-पोषण की भावना है।

राधिका ने मेरी हेल्थ केयर की जर्नी में भरपूर सपोर्ट किया है। मैंने हेल्थ इश्यूज को फेस किया है। मेरे इस मुश्किल समय में राधिका हमेशा एक मजबूत स्तंभ की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं। मेरे पेरेंट्स ने भी कभी महसूस नहीं कराया कि मैं बीमार हूं। कई लोग हैं जो मुझसे ज्यादा दर्द में हैं। इसलिए मैं भगवान का हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं।

मैंने कभी दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। बता दें कि अनंत बचपन से ही मोटापे सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे हैं। उनकी मां नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि अनंत अस्थमा से पीड़ित हैं, जिससे उनकी वजन घटाने में काफी मुश्किलें हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम