न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा बायकॉट का ट्रेंड, रिलीज से पहले कमाए 22 करोड़

अयान मुखर्जी की मल्टी स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' का बायकॉट ट्रेंड भी जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 6:52:03

'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा बायकॉट का ट्रेंड, रिलीज से पहले कमाए 22 करोड़

अयान मुखर्जी की मल्टी स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' का बायकॉट ट्रेंड भी जारी है। हांलाकि, तमाम विरोधों के बावजूद फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छा कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अयान मुखर्जी की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। एचटी सिटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्जन ने ओपनिंग वीकेंड के लिए अब तक 22.25 करोड़ रुपये की बुकिंग कर ली है। वहीं फिल्म के तेलुगु वर्जन में भी 98 लाख रुपये के टिकट बिक चुके हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के तमिल वर्जन ने 11.1 लाख रुपये के टिकटों की बुकिंग की है। ऐसे में उम्मीदें है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म पहले दिन 23 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर सकती है। कोविड -19 महामारी के बाद से यह पहली फिल्म है, जिसने इतनी तगड़ी एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखें तो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बनेगी।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला का कहना है कि ब्रह्मास्त्र अपने ओपनिंग डे पर लगभग 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। वहीं वीकेंड के तीसरे दिन इसका बिजनेस 75 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। साथ ही फिल्म में एक्टर शाहरुख खान भी कैमियो रोल में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता