न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : वीकेंड पर ‘डंकी’ के लिए फैंस में फिर दिखने लगा क्रेज, ‘सालार’ का आकर्षण हो रहा कम

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने अभी बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाए हुए हैं। हालांकि फिल्म शाहरुख की इसी साल आई पिछली दो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 1:16:42

Box Office Collection : वीकेंड पर ‘डंकी’ के लिए फैंस में फिर दिखने लगा क्रेज, ‘सालार’ का आकर्षण हो रहा कम

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने अभी बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाए हुए हैं। हालांकि फिल्म शाहरुख की इसी साल आई पिछली दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की जैसे फैंस पर जादू नहीं चला पाई। शाहरुख ने 21 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इसके कई टीजर जारी किए गए और सोशल मीडिया पर फैंस ने जबरदस्त क्रेज भी दिखाया लेकिन यह उन्हें उस मात्रा में सिनेमाघर तक नहीं खींच पाया।

खैर अब इसकी कमाई पर नजर डाल ली जाए। फिल्म के लिए दूसरा वीकेंड उत्साहजनक रहा है। शुक्रवार को ‘डंकी’ ने भारत में 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (30 दिसंबर) को इसकी कमाई में 28 प्रतिशत का उछाल आया और इसने करीब 9 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अनुमान है कि न्यू ईयर ईव पर रविवार को फिल्म 10 करोड़ रुपए कमा लेगी।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 177 करोड़ 74 लाख रुपए कमा चुकी है। पहले हफ्ते में ‘डंकी’ ने 160 करोड़ 22 लाख रुपए कमाए थे। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 350 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो चुकी है। फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपए था। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी की भी खास भूमिकाएं हैं।

dunki,shahrukh khan,rajkumar hirani,salaar,prabhas,shruti hassan,animal ranbir kapoor,bobby deol,box office collection

जानें ‘सालार’ ने 9वें दिन भारत में कितने कमाए, डटी हुई है ‘एनिमल’ भी

अब हम 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभार की फिल्म 'सालार' की बात करेंगे। फिल्म ने जहां दूसरे शुक्रवार को लगभग 11 करोड़ रुपए कमाए थे, वहीं 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार (30 दिसंबर) को भारत में फिल्म की कमाई घटकर 7.25 करोड़ रुपए रह गई। इसके बावजूद यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 330 करोड़ रुपए कमा चुकी है। दुनियाभर में यह आंकड़ा 550 करोड़ रुपए पार कर चुका है।

'सालार' 2 दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिगरी दोस्ती एक समय बाद कट्टर दुश्मनी में बदल जाती है। यह फिल्म 'KGF' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी है। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी अभी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसने 1 दिसंबर को रिलीज होने के बाद कुछ समय तक खूब धूम मचाई। यह अभी भी मोर्चे पर डटी हुई है।

फिल्म ने जहां रिलीज के 29वें दिन भारत में 90 लाख रुपए का कारोबार किया, वहीं 30वें दिन शनिवार (30 दिसंबर) को इसने 1.35 करोड़ रुपए कमाए। इसका देश में 543 करोड़ रुपए का बिजनेस हो गया है। वर्ल्डवाइड यह करीब 890 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका