न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कंगुवा’ से निराशा, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में थोड़ा सुधार, ट्रैक से उतर रही ‘सिंघम अगेन’, ‘भूल भुलैया 3’ ने की इतनी कमाई

साउथ इंडियन स्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ गुरुवार (14 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 12:43:26

‘कंगुवा’ से निराशा, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में थोड़ा सुधार, ट्रैक से उतर रही ‘सिंघम अगेन’, ‘भूल भुलैया 3’ ने की इतनी कमाई

साउथ इंडियन स्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ गुरुवार (14 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर खबरें चल रही थीं और फैंस के बीच भी हाइप थी। हालांकि इसको वैसा रिस्पोंस नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। शुरुआती स्टेज पर होने के बावजूद इसकी कमाई में उछाल नहीं आ रहा है। अभी इसका आंकड़ा 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा। अब इसकी तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के हिसाब ने फिल्म ने शनिवार (16 नवंबर) को देश में 9.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। डायरेक्टर शिवा की फिल्म ने 24 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और यह मात्र 9.25 करोड़ रुपए रही। फिल्म ने अभी तक 42.75 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। इसका अनुमानित बजट 350 करोड़ है और लग रहा है कि यह लागत भी नहीं निकाल पाएगी। फिल्म में बॉबी देओल ने एनिमल के बाद एक बार फिर से खलनायक की भूमिका निभाई है।

दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस हैं। देखना है कि रविवार को फिल्म का क्या हाल रहता है। अब नजर डालते हैं विक्रांत मैसी की मूवी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसमें थोड़ा सुधार हुआ और फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमा लिए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कारोबार अब 3 करोड़ 25 लाख रुपए हो गया है। यह फिल्म करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से बनी है।

box office collection,kanguva,bobby deol,suriya,the sabarmati report,vikrant massey,singham again,ajay devgn,rohit shetty,bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,vidya balan,anees bazmee

‘सिंघम अगेन’ में है सितारों की फौज, फिर भी नहीं हुई मौज

दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ लगातार ट्रैक से उतरती दिख रही है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर मूवी की परफोरमेंस वैसी नहीं रही जैसा अनुमान लगाया गया था। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सितारे होने के बावजूद यह दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई। फिल्म ने शनिवार को मात्र 3.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब इसकी भारत में टोटल कमाई 244.55 करोड़ रुपए हो गई है।

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया 3' ने भी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक थी। कार्तिक आर्यन को ‘रूह बाबा’ के किरदार में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार ‘अंजुलिका’ बनकर माधुरी दीक्षित ने भी एंट्री ली है, जो फिल्म में ‘मंजुलिका’ यानी विद्या बालन की बहन बनी हैं। राजपाल यादव ने कॉमेडी का तड़का लगाया है। इसके 16वें दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने शनिवार को 4.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 225.15 करोड़ रुपये हो गया है। 'भूल भुलैया 3' ने ओपनिंग डे पर 35.5 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री