न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां जानें ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘घूमर’ का कलेक्शन, रजनीकांत ने बताई योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की वजह

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने सोमवार (21 अगस्त) को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए। अब तक कमाई के मामले में रॉकेट की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 12:17:27

यहां जानें ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘घूमर’ का कलेक्शन, रजनीकांत ने बताई योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की वजह

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने सोमवार (21 अगस्त) को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए। अब तक कमाई के मामले में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही फिल्म को मंडे टेस्ट में जोरदार झटका खाना पड़ा। फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे गिर गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने देशभर में लगभग 14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

इसके साथ ही फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 389.10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़, चौथे दिन 38.70 करोड़, पांचवें दिन 55.40 करोड़, छठे दिन 32.37 करोड़, सातवें दिन 23.28 करोड़, आठवें दिन 20.50 करोड़, नौवें दिन 31.07 करोड़, दसवें दिन 38.90 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के जल्द ही 400 करोड़ी क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

11 अगस्त को ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। उसने सोमवार को सिर्फ 3.60 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। उसका अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 117.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन हो गया है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने पहले दिन 85 लाख, दूसरे दिन 1.1 करोड़, तीसरे दिन 1.50 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को करीब 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 3.95 करोड़ रुपए हो गया है।

box office  collection,gadar 2,omg 2,ghoomer,jailer,rajinikanth,yogi adityanath

चेन्नई हवाईअड्‌डे पर रजनीकांत से पैपराजी ने पूछा सवाल तो...

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने उनके पैर छूए थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। रजनीकांत 72, जबकि योगी 51 साल के हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को रजनीकांत द्वारा अपनी उम्र से कहीं छोटे योगी के पैर छूना अखर गया। वे रजनीकांत को ट्रोल करने लगे।

रजनीकांत से जब चेन्नई हवाईअड्डे पर पैपराजी ने इसके पीछे की वजह पूछी तो, उन्होंने कहा कि मेरी आदत है कि मैं योगियों या संन्यासियों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता हूं, चाहे वे मुझसे छोटे ही क्यों न हों। मैंने वही किया है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ में रजनीकांत की मूवी 'जेलर' की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाग लिया।

बहरहाल ‘जेलर’ की अब तक की कमाई भी देख ली जाए। ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 12वें दिन सोमवार को 7 करोड़ के लगभग कमाई की है। भारत में ‘जेलर’ की कुल कमाई का आंकड़ा 329.4 करोड़ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार