न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बोनी ने 5 साल बाद अब बताया पत्नी श्रीदेवी की मौत का कारण, जान्हवी के जन्म को लेकर भी की स्थिति साफ

सालों तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं श्रीदेवी को दुनिया को अलविदा कहे 5 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। श्रीदेवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 10:48:47

बोनी ने 5 साल बाद अब बताया पत्नी श्रीदेवी की मौत का कारण, जान्हवी के जन्म को लेकर भी की स्थिति साफ

सालों तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं श्रीदेवी को दुनिया को अलविदा कहे 5 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। श्रीदेवी ने अकेले दम पर फिल्म हिट कराने की क्षमता होने से ‘लेडी अमिताभ’ का दर्जा हासिल किया था। श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 की सुबह अचानक निधन हो गया था। इससे फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के साथ हर कोई सकते में आ गया था। सबको बड़ा सदमा लगा।

मौत के समय श्रीदेवी दुबई के फाइव स्टार होटल जुमेराह अमीरात टावर्स में थीं। तब से उनके पति फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया श्रीदेवी को किस दिक्कत का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते उनकी मौत हुई। बोनी ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि श्रीदेवी अक्सर बिना नमक के खाना खाया करती थीं, जिससे उनको कभी-कभार ब्लैकआउट हो जाता था।

एक बार श्रीदेवी ब्लैकआउट की वजह से बेहोश हो गई थीं, जिसके चलते उनका एक दांत भी टूट गया था। ये एक प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि आकस्मिक मौत थी। मैंने इसके बारे में न बोलने का फैसला किया था, क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने मुझसे कहा था कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था।

उस दौरान मैं सभी तरह के टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और बाकी सभी चीजें शामिल थीं और फिर, आखिर में जो रिपोर्ट आई उसमें साफ तौर पर बताया गया था कि ये आकस्मिक मौत थी। वह अक्सर भूखी रहती थीं, क्योंकि वो फिगर का बेहद ध्यान रखती थीं। जब से हमारी शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या होने लगी थी और डॉक्टर कहते रहे कि लो बीपी की समस्या है।

boney kapoor,sridevi,janhvi kapoor,khushi kapoor,arjun kapoor,anshula kapoor,boney sridevi marriage,sridevi death 2018,anil kapoor

जान्हवी का जन्म श्रीदेवी के साथ शादी के बाद हुआ था : बोनी कपूर

बोनी कपूर ने उन अफवाहों का भी खंडन किया कि जान्हवी का जन्म श्रीदेवी से उनकी शादी से पहले हुआ था। बोनी ने यूट्यूबर रोहन दुआ से बात करते हुए कहा कि मेरी दूसरी शादी श्रीदेवी के साथ शिरडी में हुई। हमने 2 जून 1996 को शादी कर ली। हमने प्रतिज्ञाएं कीं, हमने वहां एक रात बिताई और जनवरी में ही जब उसकी गर्भावस्था देखी गई तो हमारे पास सार्वजनिक रूप से शादी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

सार्वजनिक रूप से हमारी शादी जनवरी 1997 में हुई थी। इसीलिए कुछ लेखक अब भी लिखते हैं कि जान्हवी शादी से पहले पैदा हुई थी, कुछ इस तरह। बोनी ने आगे कहा कि हम अपनी धार्मिक पहचान से कतराते नहीं हैं। चाहे वह श्रीदेवी थीं, चाहे वह सुनीता थीं, चाहे वह मैं या अनिल या मेरी बेटी जान्हवी। जान्हवी हर तीन महीने में तिरुपति जाती हैं।

श्रीदेवी हर जन्मदिन पर पैदल चलकर तिरुपति जाती थीं। जब भी मैं मुसीबत में होता था तो जुहू से सिद्धिविनायक तक नंगे पैर चलकर जाती थीं। बता दें कि बोनी और श्रीदेवी के दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। बोनी की पहली पत्नी सुनीता से दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार