न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन को पिता बोनी कपूर ने बताया परिवार का सबसे मजबूत सदस्य, कहा-फिल्में चुनने में कीं कुछ गलतियां

अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 12 साल हो चुके हैं। अर्जुन की फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है, लेकिन उनके खाते में अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 11:01:58

अर्जुन को पिता बोनी कपूर ने बताया परिवार का सबसे मजबूत सदस्य, कहा-फिल्में चुनने में कीं कुछ गलतियां

अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 12 साल हो चुके हैं। अर्जुन की फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है, लेकिन उनके खाते में अब तक कोई बहुत बड़ी हिट फिल्म नहीं है। कह सकते हैं कि अब तक उनका एक्टिंग करिअर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। अब उनके पिता मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर ने उनके करिअर पर बात की है। दरअसल बोनी इन दिनों उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मैदान’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

अजय देवगन के अभिनय से सजी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा कि अर्जुन ने फिल्म प्रोजेक्ट्स चुनने में कुछ गलतियां की, जिसकी उसने पहचान कर ली है। अर्जुन ने कुछ गलत फैसले लिए हैं पर, सही समय आएगा। अर्जुन कॉन्फिडेंट हैं और सब्र के साथ सही मौके का इंतजार कर रहे हैं।

असफलताओं का सामना करने के बाद भी अर्जुन ने शांति बरकरार रखी और यही बात उस पॉजिटिविटी को दिखाती है, जो उसके अंदर है। वह हमारे परिवार का सबसे मजबूत सदस्य है क्योंकि वो पर्सनल लाइफ से लेकर करिअर तक, बहुत सी उथल-पुथल से गुजरा है।

boney kapoor,filmmaker boney kapoor,arjun kapoor,actor arjun kapoor,boney arjun,mona shourie,sridevi,malaika arora,anshula kapoor,maidaan

बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में दिखेंगे अर्जुन कपूर

मेरे मोना से अलग होने के बाद अर्जुन को स्कूल में इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। फिर मां के निधन से उसे बड़ा झटका लगा। उसकी कुछ फिल्में भी नहीं चलीं। इन सबके बावजूद भी अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी। वो एक बहुत ही अच्छा एक्टर है और सही फिल्म के साथ चमकेगा। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से पहले बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी थीं, जो अर्जुन की मां हैं। मोना भी अब इस दुनिया में नहीं हैं।

अर्जुन का वर्कफ्रंट देखें तो वे अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे, जो अगस्त में रिलीज होगी। इसमें अर्जुन मेन विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। अर्जुन ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में भी दिखेंगे, जो अगले साल रिलीज हो सकती है। बोनी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अर्जुन के साथ इस फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

38 वर्षीय अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह लंबे समय से अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार कर चुके हैं। फैंस को उनकी शादी का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष