न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल को लेकर ‘मिस्टर इंडिया 2’ पर ऐसा बोले बोनी, सलमान की इस फिल्म के प्रोड्यूसर बाबूभाई का निधन

अनिल कपूर 40 साल से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे अब तक कई सुपरहिट मूवीज में काम कर चुके हैं। दर्शकों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 1:40:31

2 News : अनिल को लेकर ‘मिस्टर इंडिया 2’ पर ऐसा बोले बोनी, सलमान की इस फिल्म के प्रोड्यूसर बाबूभाई का निधन

अनिल कपूर 40 साल से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे अब तक कई सुपरहिट मूवीज में काम कर चुके हैं। दर्शकों को उनका एक्टिंग स्टाइल बेहद पसंद है। वे 66 साल की उम्र में भी कमाल की फिटनेस रखते हैं। फिलहाल अनिल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी डीपी के साथ सारी पोस्ट डिलीट कर दी है। अनिल के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

फैंस हैरान हैं कि अनिल ने अचानक ऐसा क्यों किया। बता दें कि ‘मिस्टर इंडिया’ (1987) के किरदार की तरह अनिल भी अचानकर गायब हो गए हैं। उनके इस कदम को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स 'मिस्टर इंडिया 2' से जोड़कर देख रहे हैं। वे अनुमान लगा रहे हैं कि शायद इस फिल्म पर काम चल रहा है। अब इस बारे में अनिल के बड़े भाई फिल्ममेकर बोनी कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। बोनी ने कहा कि मुझे अनिल के इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट किए जाने की जानकारी नहीं है।

मुझे देख लेने दीजिए। मैंने अभी तक खुद नहीं देखा, लेकिन हां उसने जिक्र किया था कि वह कुछ दिखाना चाहता है। मुझे नहीं लगता है कि मैं 'मिस्टर इंडिया 2' का ऐलान कर पाऊंगा। उल्लेखनीय है कि अनिल के इस कदम से उनकी बेटी सोनम कपूर भी हैरान रह गईं।

boney kapoor,anil kapoor,mister india 2 movie,Salman Khan,veergati movie,producer babubhai latiwala,babubhai latiwala

वीडियो किंग के नाम से मशहूर थे बाबूभाई लतीवाला, ‘वीरगति’ फिल्म के थे निर्माता

मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ के प्रोड्यूसर बाबूभाई लतीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बाबूभाई का रात दो बजे बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार (21 अक्टूबर) को जुहू कब्रिस्तान में किया जाएगा।

बाबूभाई को बॉलीवुड में ‘वीडियो किंग’ के नाम से जाना जाता था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई। एक सूत्र ने बताया, ‘लो-प्रोफाइल व्यक्ति बाबूभाई काफी समय से ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में बस गए थे। हमारा अनुमान है कि वह कुछ दिनों के लिए भारत में थे जब क्रूर भाग्य ने उनकी परीक्षा ली। हमें बताया गया है कि उन्हें दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली।’ बाबूभाई का परिवार गहरे दुख में है। उनके प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।'

बता दें कि बाबूभाई ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत साल 1995 में ‘वीरगति’ को प्रोड्यूस किया था। इसके बाद साल साल 1998 में ‘तिरछी टोपीवाले’ की कहानी लिखी। ‘वीरगति’ में सलमान के साथ पूजा डडवाल और फरीदा जलाल थे। ‘तिरछी टोपीवाले’ में चंकी पांडे, मोनिका बेदी, इंदर कुमार, आलोक नाथ और कादर खान जैसे सितारे नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका