न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड की आवाज भी हुई बुलंद, माधुरी-शिल्पा सहित इन सितारों ने ऐसे दी बधाई

आज शुक्रवार (8 मार्च) को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Mar 2024 3:26:29

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड की आवाज भी हुई बुलंद, माधुरी-शिल्पा सहित इन सितारों ने ऐसे दी बधाई

आज शुक्रवार (8 मार्च) को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अलग-अलग काम करती हुई दिख रही हैं। सोनाली ने लिखा, “वह हम हैं... हम सब हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।” एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथों से दिल बनाते हुए पोज दे रही हैं।

शिल्पा ने लिखा, 'सभी बाधाओं को तोड़ना, हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। अन्तर्भाव हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को अपना रही हैं। महिला दिवस 2024।” माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सभी को महिला दिवस और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट से साझा किया गया है। माधुरी ट्रेडिशनल लुक में हैं।

टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने भी वीडियो शेयर कर लिखा, “मन अनेक, भावना एक, हम सब, आज हर दिन जश्न मना रहे हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।” एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर महिला दिवस मनाया। आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “मेरी छोटी महिला ने इसे मेरे लिए बनाया… और मैं इसे आप सभी के साथ साझा करती हूं.. महिला दिवस की शुभकामनाएं देवियों। आज और अपने पूरे जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें!”

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के नवविवाहित जोड़े ने भी दीं शुभकामनाएं

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर महिला साथियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “हर महिला के पीछे एक सुरक्षित पुरुष होता है जो उसे चमकने देता है। इस महिला दिवस पर मैं उन सभी पुरुषों की सराहना करना चाहूंगी जो मेरे घर से लेकर अपने जीवन में महिलाओं का जश्न मनाते हैं। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मैं मजबूत निस्वार्थ लोगों से घिरी हुई हूं। मेरे जीवन में महिलाओं से सीखने और बढ़ने के लिए! हर चीज के लिए धन्यवाद! और यहां आप सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

हाल ही रकुलप्रीत के साथ शादी करने वाले जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा, “महिला दिवस पर, मैं अपने जीवन की उन सभी खूबसूरत महिलाओं का जश्न मनाना चाहता हूं, जो मुझे प्रेरित करती हैं और मुझे एक मजबूत और बेहतर इंसान बनने में मदद करती हैं।” काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर हुए महिला दिवस और महाशिवरात्रि दोनों की शुभकामनाएं दी और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “महिला शक्ति >>>>>>>> #हैप्पीवुमेन्सडे #इंस्पायरइन्क्लूजन।” एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक फोटो शेयर कर लिखा, “मेरी नन्हीं चिड़िया… ने पापा की मदद से अपनी मां के लिए इसे बनाया है। कलाकार बनने में लगा है… बिल्कुल पापा की तरह, #हैप्पीवुमेन्सडे।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका