न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : इन बॉलीवुड स्टार्स ने Photo-Video शेयर कर दी बधाई, इस दिन रिलीज होगी सोनाक्षी की ‘ककुड़ा’

योग के माध्यम से शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखा जा सकता है। आज शुक्रवार (21 जून) को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 2:14:14

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : इन बॉलीवुड स्टार्स ने Photo-Video शेयर कर दी बधाई, इस दिन रिलीज होगी सोनाक्षी की ‘ककुड़ा’

योग के माध्यम से शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखा जा सकता है। आज शुक्रवार (21 जून) को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आम हो या खास सब योग करने के साथ इसका महत्व बता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों पर भी इसका रंग चढ़ा हुआ है। सबसे पहले बात करते हैं योग के कारण फिटनेस आइकन मानी जाने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की।

शिल्पा ने फैंस के संग एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं जब भी योग करती हूं तब मैं खुद को कहती हूं कि मेरा मस्तिष्क मेरे नियंत्रण में है और ऐसा करके मुझे आनंद की अनुभूति मिलती है और साथ ही साथ मैं अपने मन को नियंत्रित रख पाती हूं।” एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कई मौकों पर योग के फायदे बता चुकी हैं। मलाइका एक रील को साझा करते हुए फैंस को योग के फायदे बताती नजर आईं। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी वीडियो साझा करते हुए लिखा, “योग स्वयं की स्वयं के माध्यम से स्वयं तक की यात्रा है। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।”

एक्ट्रेस व मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर को साझा करते हुए फैंस को योग दिवस की बधाई दी। करीना कपूर भी योग से खुद को फिट रखने के लिए जानी जाती हैं। करीना ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर योग करने के फायदे बताए। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने पति एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी संग कुछ तस्वीरे शेयर की हैं, जिसमें कपल को साथ में योग करते देखा जा सकता है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आईं एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने भी योग पोज में शानदार तस्वीर शेयर की है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अपनी योग की एक तस्वीर शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दीं।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘ककुड़ा’ थिएटर्स के बजाय ओटीटी पर होगी रिलीज

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दोनों 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी की अपकमिंग मूवी ‘ककुड़ा’ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। फैंस को फिल्म देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ककुड़ा’ थिएटर्स के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

इस फिल्म का प्रीमियर जी 5 पर 12 जुलाई से होगा। इसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। जी 5 ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर ‘ककुड़ा’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पुरुषों के हित में जारी। ‘ककुड़ा’ आ रहा है 12 जुलाई को तो घर पर रहें और ठीक 7:15 बजे दरवाजा खुला रखना ना भूलें। अब हर मर्द खतरे में है।” इसमें सोनाक्षी के साथ एक्टर रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी अहम रोल में हैं।

इस हॉरर कॉमेडी मूवी का निर्माण RSVP ने किया है। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली लेकिन मजेदार कहानी रतोड़ी नाम के एक गांव में सेट की गई है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आता है। एक पुराना अभिशाप है जिसे रतोड़ी ने सालों से जकड़ रखा है। मेकर रोनी स्क्रूवाला ने 20 जुलाई 2021 को इस फिल्म की घोषणा की थी और इसे गुजरात के विभिन्न स्थानों पर फिल्माया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क