न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजादी के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय-सनी देओल सहित इन सितारों ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

आज गुरुवार 15 अगस्त को पूरा भारत आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आम हो या खास सबके सिर पर इस दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 12:54:33

आजादी के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय-सनी देओल सहित इन सितारों ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

आज गुरुवार 15 अगस्त को पूरा भारत आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आम हो या खास सबके सिर पर इस दिन का खुमार छाया हुआ है। लोग अलग-अलग तरह से अपनी भावनाओं को प्रकट कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स किसी भी भी खास अवसर पर नहीं चूकते तो भला इसे कैसे मिस कर सकते थे। वे सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर भारतीय तिरंगे पर लिखा बधाई संदेश शेयर किया, जिस पर लिखा है, “हमारा तिरंगा झंडा हमेशा ऊंचा लहराता रहे और हमारा दिल गर्व से भरा रहे। हमारी स्वतंत्रता को नमन।” कोरोनाकाल में गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद ने अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया और सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक दिखाई।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर आजादी की बधाई दी है। तिरंगा रंग के परिधान पहने अक्षरा पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह महिलाओं की स्वतंत्रता और सम्मान की बात कह रही हैं। अभिनेता विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने भी इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में झंडे का वीडियो लगाकर नीचे कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।” सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस पर विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट लिखकर भारत माता को सलाम किया है। संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखी यह बात

पिछले दिनों अभिनेत्री से लोकसभा सांसद बनीं कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर भारतीय तिरंगे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। कई सालों से अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह देश के लिए पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद कर रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने-पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है। जय हिन्द, जय भारत!” एक्टर से राजनेता बने सुरेश गोपी लिखा, “आइए स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाएं और उन लोगों के बलिदान का सम्मान करें जिन्होंने हमारे देश के लिए लड़ाई लड़ी। हम एकता और प्रगति का भविष्य बनाना जारी रखें।” अनिल कपूर, हेमा मालिनी, अल्लू अर्जुन, प्रभु देवा, मोहनलाल सहित और भी कई सितारों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क