न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ये सितारे पहुंचे अयोध्या, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

इस समय पूरा देश राममय हो रखा है। सब पर श्रीराम की भक्ति का खुमार छाया हुआ है। हर कोई राम का नाम लेता नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 12:59:39

राम की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ये सितारे पहुंचे अयोध्या, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

इस समय पूरा देश राममय हो रखा है। सब पर श्रीराम की भक्ति का खुमार छाया हुआ है। हर कोई राम का नाम लेता नजर आ रहा है। चारों तरफ कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी पूरी दुनिया के पटल पर धूम मचा रही है। वहां आज सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। आम हो या खास सब लोग इसका गवाह बनना चाहते हैं।

ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी रामलला के दर्शन के वास्ते अयोध्या की धरती पर कदम रख चुके हैं। इनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। समारोह में शामिल होने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित-डॉ श्रीराम नेने की जोड़ी तो पहुंची ही हैं, साथ ही अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, चिरंजीवी, राम चरण, अनुपम खेर, रजनीकांत समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

सभी सेलेब्स मंदिर परिसर में नजर आए। रणबीर धोती-कुर्ता पहने और एक शॉल लिए दिखे। आलिया नीले रंग की साड़ी में मैचिंग शॉल के साथ बेहद सुंदर लग रही थीं। बता दें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, सनी देओल, मधुर भंडारकर, मोहनलाल, चिरंजीवी, यश, प्रभास और धनुष सहित और भी कई सितारों को समारोह का न्यौता मिला है।

सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल व शंकर महादेवन ने दी भजनों की प्रस्तुति

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन के गीतों ने मंदिर प्रांगण में समां बांध दिया। आस्था से सराबोर इस ऐतिहासिक दिन पर सोनू निगम ने 'राम सिया राम' की सुरीली पेशकश दी। अनुराधा पौडवाल की भजन प्रस्तुति से राम मंदिर प्रांगण में भक्तों ने श्रद्धा सागर में डुबकी लगाई। शंकर महादेवन ने शास्त्रीय गायिकी शैली में 'श्री रामचंद्र कृपालु भजमन' की प्रस्तुति दी।

चिरंजीवी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि ये बहुत अच्छा है। जबरदस्त। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है...हम इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। अयोध्या के लिए रवाना होने से एक दिन पहले यानि 21 जनवरी को राम चरण ने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। जहां एक फैन ने उन्हें हनुमानजी की मूर्ति गिफ्ट की थी और उसे अयोध्या ले जाने के लिए कहा था क्योंकि वे खुद नहीं जा पा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम