न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमन के कांस्य जीतने पर बॉलीवुड हुआ खुश, अभिषेक ने गले मिलकर दी नीरज को बधाई, वीडियो वायरल

पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करने वाले भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने शुक्रवार (9 अगस्त) को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अमन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 11:57:51

2 News : अमन के कांस्य जीतने पर बॉलीवुड हुआ खुश, अभिषेक ने गले मिलकर दी नीरज को बधाई, वीडियो वायरल

पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करने वाले भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने शुक्रवार (9 अगस्त) को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अमन ने पुरुषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने प्यूर्टो रीको के डारियन क्रूज को 13-5 से पटखनी दी। यह भारत का इस ओलंपिक में छठा मेडल है। अमन की जीत से पूरा देश खुश है। बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमन की एक फोटो शेयर कर उन्हें 'हरियाणा का शेर' बताते हुए तिरंगे का इमोजी एड किया। दीपिका ने भी अमन को चीयर करने के लिए उनकी एक तस्वीर शेयर की। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट रीशेयर कर लिखा, “बधाई हो अमन सेहरावत।” एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, “बधाई हो, अमन सेहरावत!!! भारत के लिए एक और कांस्य पदक!!”
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमन की तस्वीर पोस्ट की और कहा, “इसे घर ले आओ! अमन सेहरावत।” रणदीप हुड्डा ने अमन की कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, “फाइनली पहलवान, अमन सेहरावत!! कसुता गेम। कुश्ती में पहला और एकमात्र पदक। सबसे कम उम्र के इंडीविजुअल मेडलिस्ट, पेरिस 2024 ओलंपिक।” राज बब्बर ने लिखा, “रेसलिंग पर दाव लगाओगे यकीनन मेडल पाओगे! अमन सेहरावत ने भारत के लिए एक और मेडल जीतकर ये फिर साबित कर दिया।”

अभिषेक बच्चन पेरिस ओलंपिक का ले रहे हैं मजा

एक्टर अभिषेक बच्चन हाल में पेरिस ओलंपिक देखने पहुंचे। एक दिन पहले उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें उन्हें ऑडियंस के बीच तालियां बजाते और एक्साइटेड होते हुए देखा गया। वे भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करने पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तिरंगे के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।

अब इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिषेक को भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में रजत पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक, नीरज को बधाई देते हैं और उनसे गले मिलते हैं। अभिषेक काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। नीरज ने गुरुवार को देश का नाम रोशन किया।

अभिषेक इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने थे। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर खुशी भी जताई। उल्लेखनीय है कि अभिषेक को खेलों में काफी रुचि है। वे जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम और इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नइयन एफसी के को-ऑनर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क