न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में जश्न : टीम इंडिया के 17 साल बाद फिर से टी20 विश्व कप जीतने पर सितारों ने ऐसे जताई खुशी

टीम इंडिया के लिए शनिवार (29 जून) जबरदस्त खुशियां लेकर आया। उसने 17 साल के बाद एक बार फिर से टी20 विश्व कप के खिताब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 11:55:26

बॉलीवुड में जश्न : टीम इंडिया के 17 साल बाद फिर से टी20 विश्व कप जीतने पर सितारों ने ऐसे जताई खुशी

टीम इंडिया के लिए शनिवार (29 जून) जबरदस्त खुशियां लेकर आया। उसने 17 साल के बाद एक बार फिर से टी20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमा लिया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने बारबडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी चूमी। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी20 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। हर कोई इस मौके को सेलिब्रेट कर रहा है। आम के साथ खास लोग भी टीम इंडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की बरसात कर रहे हैं। बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है। सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जताई हैं। अनिल कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “सभी इंडियन इस वक्त एक जैसे ही इमोशन फील कर रहे हैं। असली चैंपियंस।”

खेलों से बेहद लगाव रखने वाले अमिताभ बच्चन ने लिखा, “आंसू बह रहे हैं...वर्ल्ड चैंपियंस। भारत माता की जय, जय हिंद जय हिंद जय हिंद।” सलमान खान ने चैंपियंस की ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “टीम इंडिया को बधाई!” अभिषेक बच्चन ने भी पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की। अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शब्दों में खुशी का वर्णन नहीं किया जा सकता! बधाई हो टीम इंडिया, आपने इतिहास रच दिया। यह जीत हमारे कानों में गूंज रही है।”

कार्तिक आर्यन ने लिखा, “टीम इंडिया, जिसने सरेंडर करने से किया इनकार। आज विश्व कप नहीं, दिल जीत लिया हमेशा के लिए, टीम इंडिया। ऐतिहासिक जीत।” अर्जुन रामपाल ने लिखा, “आखिरकार हम फाइनल जीत गए। मेरे लिए जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट हैं। सूर्यकुमार यादव वो कैच प्रेशर में सबसे अच्छा कैच था। हार्दिक पंड्या तोड़-फोड़ करने वाले है। आखिरी ओवर में उन्होंने धैर्य बनाए रखा। विराट कोहली उस पारी के लिए बहुत अच्छा लग रहा है और अब बहुत मायने रखता है। लेकिन रोहित शर्मा ड्राई रन को तोड़ना मेरे लिए सोने पर सुहागा है। एक बेहतरीन खेल। शाबाश। सभी को बधाई।”

अनुष्का शर्मा ने शेयर की पति विराट कोहली की फोटो, इन स्टार्स ने ऐसे दी बधाई

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच की और विराट की फोटो शेयर कर खूब प्यार लुटाया और टीम को बधाई दी। कृति सेनन ने चैंपियन टीम इंडिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा यह हमें गर्व महसूस करा रहा है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर जीत का जश्न मनाते हुए टीम की कई फोटो शेयर करते हुए अपनी भी जश्न मनाते हुए फोटो शेयर की। रणवीर सिंह ने भी टीवी पर मैच देखकर जीत का जश्न मनाते हुए वीडियो और फोटो शेयर की।

साथ ही लंबी चौड़ी पोस्ट डालकर पूरी टीम की तारीफ की। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर खुशी का इजहार किया। करीना कपूर खान ने पूरी टीम की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, हम इसे घर ले आए। अनन्या पांडे और सुहाना खान ने मैच के दौरान की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जताई। अथिया शेट्टी, काजोल, अलाया एफ, रवीना टंडन, दीपिका चिखलिया समेत और भी कई स्टार्स ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क