न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा ने रक्षाबंधन की फोटो शेयर कर लिखा यह प्यारा मैसेज, अक्षय-अर्जुन सहित इन सितारों ने मनाया त्योहार का जश्न

आम हो या खास आज सोमवार (19 अगस्त) का दिन सबके लिए उल्लास लेकर आया। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर सबने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 8:02:28

सारा ने रक्षाबंधन की फोटो शेयर कर लिखा यह प्यारा मैसेज, अक्षय-अर्जुन सहित इन सितारों ने मनाया त्योहार का जश्न

आम हो या खास आज सोमवार (19 अगस्त) का दिन सबके लिए उल्लास लेकर आया। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर सबने जश्न मनाया। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसे दिल खोलकर सेलिब्रेट किया। फिलहाल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सारा अली खान की, जो अपने परिवार के बेहद करीब हैं। वह अक्सर उनके साथ त्योहार या किसी भी जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। सारा ने भाई इब्राहिम अली खान और जेह अली खान के साथ रक्षाबंधन मनाया, जिसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

सारा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी रक्षा बंधन! अपने करीबियों के साथ प्यार के बंधन का जश्न मना रही हूं।” सारा अपने भाइयों को राखी बांधती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में सारा को अपने छोटे भाई इब्राहिम को राखी बांधते हुए देख सकते हैं। दोनों में मजबूत बॉन्ड नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में सारा, जेह को राखी बांध रही हैं। तस्वीरों में सारा के पिता सैफ अली खान, बुआ सोहा अली खान और करीना कपूर भी नजर आ रही हैं। जेह ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था और मां करीना की गोद में बैठा था।

करीना चमकीले गुलाबी रंग का एथनिक सूट पहने हुए थीं। फैंस तस्वीरों में करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान और सोहा की बेटी इनाया को मिस कर रहे हैं। सारा ने इंस्टा स्टोरीज सेक्शन में लिखा, “टिम, इन्नी और सबा पटौदी को मिस किया लेकिन हमने एक-दूसरे को राखी बांधी।” बता दें कि एक्ट्रेस अमृता सिंह से सैफ के बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं, जबकि करीना से दो बेटे तैमूर व जेह हैं।

हाल ही सैफ के जन्मदिन पर सारा और इब्राहिम ने उनके साथ जश्न मनाया था, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन' के गाने 'धागों से बंधा' को शेयर किया। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी चचेरी बहनों शनाया और खुशी कपूर के साथ एक मजेदार तस्वीर साझा की है, जिसमें वे अभिनेता को राखी बांध रही हैं।

परिणीति ने भाइयों से किया वीडियो कॉल, काजोल ने दिया यह शानदार संदेश

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राखी सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई जिसमें एक्ट्रेस भाइयों के लिए प्यार जताती दिखीं। दरअसल परिणीति इन दिनों विदेश में हैं। ऐसे में परिणीति ने रक्षाबंधन वीडियो कॉल पर सेलिब्रेट किया। परिणीति ने इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपनी शादी से दोनों भाइयों के साथ कुछ अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है। परिणीति ने लिखा, “मेरे बच्चे..और राखी वीडियो कॉल पर..”

एक्ट्रेस काजोल ने अपने बच्चों न्यासा और युग की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “रक्षा करने वालों आज तुम्हारा दिन है। आज सभी रक्षकों को यह समझना चाहिए कि यही वह चीज है जो आपको एक पुरुष बनाती है। अपने आस-पास की महिलाओं को बिना किसी डर के जीने के लिए पर्याप्त सुरक्षित महसूस कराएं। आइए अपने बेटों को बेहतर बनना सिखाएं।”

सोनम कपूर ने अपने भाई-बहनों हर्षवर्धन और अर्जुन कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन दिया, “मेरे पागलों को हैप्पी राखी। आप सभी को ढेर सारा प्यार। चिंता मत करो, मैं हमेशा आपके साथ हूं।” एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने भाई के साथ तस्वीरें शेयर कीं और 'हैप्पी राखी' लिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री