न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ सहित इन सितारों पर चढ़ा लोहड़ी का सुरूर, ‘जोरम’ के ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होने पर बोले मनोज

इस समय पूरे देश में लोहड़ी की रौनक है। पंजाबियों के बीच यह त्योहार काफी लोकप्रिय है। बॉलीवुड के सितारे भी इसे खूब एंजॉय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 8:11:32

2 News : अमिताभ सहित इन सितारों पर चढ़ा लोहड़ी का सुरूर, ‘जोरम’ के ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होने पर बोले मनोज

इस समय पूरे देश में लोहड़ी की रौनक है। पंजाबियों के बीच यह त्योहार काफी लोकप्रिय है। बॉलीवुड के सितारे भी इसे खूब एंजॉय करते हैं। आज शनिवार (13 जनवरी) को लोहड़ी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने इसका जश्न मनाने के साथ अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक, शहंशाह, बिग बी और न जाने ऐसे कितने ही नाम से करोड़ों लोगों का प्यार पाने वाले अमिताभ बच्चन की।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “जब हम लोहड़ी के खास मौके पर चंदा इकट्ठा करने के लिए हर घर-परिवार के पास जाते थे तो सभी कुछ इस तरह का मंत्र गाया करते थे। इसके बारे में मां अक्सर हमें कहानियां सुनाती थीं। यह मंत्र कुछ ये था- 'लोहड़ी दा टक्का दे, रभ थानू बच्च दे...' पिछले साल ‘गदर 2’ से जबरदस्त कमबैक करने वाले सनी पाजी ने इंस्टा स्टोरी पर लोहड़ी की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज की भागदौड़भरी लाइफ में मैं उन पुराने दिनों को याद करता हूं, जब हम सभी इकट्ठा होकर लोहड़ी का त्योहार मनाया करते थे।”

‘खिलाड़ी’ उर्फ अक्षय कुमार ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं...” विक्की कौशल ने भी फैंस को लोहड़ी विश की। संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर सभी को 'हैप्पी लोहड़ी' बोला। अनपुम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी में लोहड़ी की बधाई दी। बता दें कि अच्छी फसल की खुशी को ध्यान में रखते हुए लोग एक साथ आते हैं और लोहड़ी मनाते हैं। इस दौरान सूर्य और अग्नि देव की पूजा करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। इसे कई फिल्मों में दिखाया गया और इसके गाने भी लोकप्रिय हुए हैं।

मैं मान्यता के लिए काम नहीं करता : मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी उन चुनींदा कलाकारों की कैटेगरी में आते हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद वे एक खास मुकाम हासिल करने में कामयाब हुए। मनोज को चाहे जो किरदार मिले वे उसमें जान डाल देते हैं। फिलहाल वे अपनी वेब सीरीज 'द किलर सूप' के लिए चर्चा में हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'जोरम' ने दुनियाभर के दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा।

हाल ही में 'जोरम' के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज यानी ऑस्कर की लाइब्रेरी के स्थाई संग्रह में शामिल किया गया है। अब मनोज ने इस पर रिएक्शन दी है। मनोज ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि यह एक बेहतरीन खबर है। हमें लगता है इसके साथ ही हमने एक चक्र पूरा कर लिया है। मैं मान्यता के लिए काम नहीं करता हूं। मैं इसलिए काम करता हूं, क्योंकि मैं यही करना चाहता हूं और इसके लिए मेरे अंदर जुनून है।

मैं फिल्म के नतीजे से ज्यादा उसकी प्रक्रिया का मजा लेता हूं। आखिर में आप ही अपने सबसे बड़े और सबसे अच्छे आलोचक होते हैं। सिर्फ मुझे ही पता होगा कि मैं कितना और कर सकता था और कितना छोड़ दिया। यह एक निरंतर प्रक्रिया है। मुझे इसी बात की खुशी है कि मैं लगातार बेहतर हो रहा हूं। 'जोरम' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी। 'जोरम' की कहानी दसरू (मनोज) की है, जिसकी पत्नी की मुंबई में हत्या हो जाती है। इसका इल्जाम उस पर लगता है और ऐसे में वह 3 महीने की बच्ची के साथ वापस गांव भागने की कोशिश में लग जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम