न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में भी ईद की धूम, आमिर और सलमान ने ऐसे मनाया जश्न, हिना खान ने इस अंदाज में दी बधाई

देशभर में आज गुरुवार (11 अप्रैल) को धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। हर खास मौके पर एक्टिव रहने वाला बॉलीवुड भला यहां भी कैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 7:03:39

बॉलीवुड में भी ईद की धूम, आमिर और सलमान ने ऐसे मनाया जश्न, हिना खान ने इस अंदाज में दी बधाई

देशभर में आज गुरुवार (11 अप्रैल) को धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। हर खास मौके पर एक्टिव रहने वाला बॉलीवुड भला यहां भी कैसे पीछे रह सकता था। सितारे भी ईद के रंग में रंग गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस को अपने जश्न की झलक दिखाई। सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी मां और बच्चों के साथ ईद सेलिब्रेट की। आमिर ने फैंस और पैपराजी को मिठाई भी खिलाई। वे अपने दोनों बेटे जुनैद और आजाद के साथ पोज देते नजर आए।

इस दौरान तीनों ने ही व्हाइट कपड़े कैरी किए थे। आमिर और जुनैद ने उनसे मिलने आए लोगों से पूरी गर्मजोशी के साथ बातचीत भी की। आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने ईद सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। इसमें आमिर, किरण और आमिर की मां जीनत हुसैन और बहन निखत खान दिख रही हैं। किरण के बेटे आजाद भी हैं। किरण ने लिखा, “आप सभी को ईद मुबारक, भगवान करे आपका यह साल प्यार और शांति से भरा रहे।”

सलमान खान ने हर साल की तरह फैंस के साथ ईद मनाई। सलमान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। सलमान बालकनी में खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते नजर आए। सलमान ने काला पठानी सूट पहना था। उनके साथ पापा सलीम खान भी दिखे। सलमान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अगले साल ईद पर आने वाली नई फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान भी किया।

पटौदी फैमिली की बहू और सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक स्पेशल स्टोरी पोस्ट की है। इसमें एक कटोरी में सेवइयां दिख रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा कि ये सेवइयां उनके लिए हैं। करीना हर साल परिवार के साथ मिलकर ईद की खुशियां मनाती हैं।

हिना खान ने शेयर किया वीडियो, कहा-मेरी शादी नहीं हुई है...

एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फैंस को ईद की मुबारक दी। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा कि आप सबको ईद बहुत-बहुत मुबारक, मेरी आवाज के लिए सॉरी, मुझे बहुत सारी दुआ दीजिए। इसके साथ ही वीडियो में हिना कहती हैं कि ईद मुबारक, मेरी तबीयत थोड़ी सी खराब है और मेरी आवाज भी चली गई है।

लेकिन आप सबको ईद की मुबारक और मेरी शादी नहीं हुई है, ये मेरा गेटअप है। इसलिए मैंने अपने आपको छुपाया हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आप सब अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी ईद मना रहे होंगे। सैफ की बहन सोहा अली खान ने फोटो शेयर की, जिसमें वह बेटी इनाया के साथ मैचिंग कपड़े में दिखीं। दोनों ने ही मरून सूट कैरी किए थे।

सोहा बेटी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद 2024 से जुड़ा एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, “घर वापस आकर शीर खुरमा और बिरयानी की याद आ रही है।” सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष