न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल की ओपनिंग पर लगा सितारों का मजमा, आलिया-कैटरीना सहित पहुंचे ये दिग्गज

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की मंगलवार (31 अक्टूबर) रात ओपनिंग हुई। यह बुधवार से सबके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 10:52:49

अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल की ओपनिंग पर लगा सितारों का मजमा, आलिया-कैटरीना सहित पहुंचे ये दिग्गज

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की मंगलवार (31 अक्टूबर) रात ओपनिंग हुई। यह बुधवार से सबके लिए खुल जाएगा, जो देश का सबसे बड़ा मॉल होगा। इस इवेंट में अंबानी परिवार के साथ क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई सितारे पहुंचे। कुछ ने तो स्टाइलिश अवतार में रेड कार्पेट पर रैम्प वॉक भी किया। इवेंट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान का जलवा भी देखने को मिला। सलमान ब्लैक जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन पैंट्स में जंच रहे थे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वेस्टर्न लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ग्रे रंग की ड्रेस चुनी, जिसके साथ लॉन्ग बूट कैरी किए। डायमंड नेकलेस पहने और बालों को बांधे हुए दीपिका का ये मैसी लुक गजब ढा रहा था। आलिया भट्ट ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आलिया ने बालों को खुला रखा हुआ था। इवेंट में सोनम कपूर, शहनाज गिल, रणवीर सिंह, मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर खान, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा सहित और भी कई स्टार स्पॉट हुए। उल्लेखनीय है कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित ये मॉल 7.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इसमें दुनिया के कई महंगे और टॉप ब्रांड के प्रोडक्ट अवलेबल होंगे।

अंबानी परिवार की बहुओं ने भी इवेंट में जमाया रंग

जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग इवेंट में लोगों की नजरें तब अटक गईं जब अंबानी परिवार की बहुओं ने एंट्री ली। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता सिल्वर शॉर्ट ड्रेस पहने किसी से कम नहीं लग रही थीं। श्लोका शिमरी शॉर्ट वन पीस पहने नजर आईं। श्लोका ने ओपन हेयर्स के साथ मैचिंग ज्वेलरी और हील्स कैरी की थीं।

श्लोका ने पति आकाश अंबानी के साथ कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए। श्लोका के साथ अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी कहर बरपा रही थीं। राधिका ने ब्लैक कलर की ऑफ शॉल्डर वन पीस ड्रेस कैरी की थी। राधिका ने वन पीस ड्रेस के साथ बालों का जूड़ा बनाया था और सिर पर एक डायमंड लुक बैंड था।

राधिका ने सिल्वर शिमरी बैग और हील्स कैरी किया था। नीता का लुक भी देखने लायक था। नीता ने सी-ग्रीन कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था। नीता और मुकेश की बेटी ईशा अंबानी ब्लैक कलर की लॉन्ग स्कर्ट में बेहद सुंदर लग रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार