न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में सितारों ने बिखेरी चमक, वेदांग के साथ नजर आईं खुशी

दुनिया के टॉप मोस्ट बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 1:26:44

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में सितारों ने बिखेरी चमक, वेदांग के साथ नजर आईं खुशी

दुनिया के टॉप मोस्ट बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी सोमवार (8 जुलाई) को ‘एंटीलिया’ में आयोजित की गई। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सभी कलाकार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। सुपरस्टार सलमान खान नीली जींस और पीला कुर्ता पहन छाए हुए थे। सलमान के चेहरे पर हल्दी लगी हुई दिखी।

एक्टर रणवीर सिंह के भी वीडियो सामने आए हैं। उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई थी। दूसरे वीडियो में वे पान खाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले सलमान और रणवीर ने संगीत समारोह में परफॉर्म किया था। रणवीर ने ‘नो एंट्री’ और सलमान ने अनंत के साथ ‘ऐसा पहली बार हुआ है’ गाने पर समां बांध दिया था। हल्दी सेरेमनी में जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

जान्हवी ने पीली साड़ी, सारा ने कलरफुल लहंगा-चोली, मानुषी ने पीला लहंगा और अनन्या ने अनारकली ड्रेस पहनी थी। सभी का लुक देखने लायक था। इस मौके पर अर्जुन कपूर, ओरी, शिखर पहाड़िया, बोनी कपूर, राहुल वैद्य, दिशा परमार, उदित नारायण भी नजर आए। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी। फेरे ‘एंटीलिया’ में ही होंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शाम 6 बजे आशीर्वाद समारोह होगा, जिसका आयोजन नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशन सेंटर में होगा। फिर 14 जुलाई को रिसेप्शन में फिल्म उद्योग के तमाम सितारे नजर आएंगे।

मैचिंग नाइटवियर पहने पहुंचे खुशी कपूर और वेदांग रैना, वीडियो वायरल

खुशी कपूर और वेदांग रैना उन कई सेलेब्स में शामिल थे, जिन्होंने हल्दी समारोह के लिए अंबानी निवास में कदम रखा। पैपराजी ने कथित प्रेमी कपल की एक झलक पाने में कामयाबी हासिल की। सभी को हैरानी हुई कि उन्होंने चमकीले और महंगे कपड़े नहीं पहने थे पर मैचिंग नाइटवियर पहना हुआ था। रूमर्ड कपल खुशी और वेदांग की एक क्लिप वायरल हो रही है।

वीडियो में खुशी को चेक के पजामा और चप्पल के साथ नीली टी-शर्ट पहने हुए जल्दी से बाहर निकलते देखा गया। खुशी के बाद वेदांग भी थे, जो मैचिंग नाइटवियर में नजर आए। बता दें कि खुशी और वेदांग ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक साथ एक्टिंग की दुनिया मंम कदम रखा था।

तब से ही दोनों के अफेयर के चर्चे हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है, लेकिन वे कई दफा साथ-साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। दूसरी ओर, खुशी की बड़ी बहन जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी लगातार एक-दूसरे को डेट करते दिखते हैं। जान्हवी और उनके पिता बोनी कपूर ने शिखर को लेकर कुछेक इंटरव्यू में बात भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क