न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, गोविंदा-टाइगर सहित इन स्टार्स का जलवा

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हो चुकी है। हालांकि इसका जश्न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 11:14:01

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, गोविंदा-टाइगर सहित इन स्टार्स का जलवा

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हो चुकी है। हालांकि इसका जश्न अभी जारी है। वर्ल्ड जियो सेंटर में शादी और आशीर्वाद समारोह के बाद रविवार (14 जुलाई) को हुए ग्रैंड रिसेप्शन में भी बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन से राधिका का लुक भी सामने आया है। इसमें अंबानी परिवार की छोटी बहू बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अनंत की दुल्हन ने गोल्ड कलर की ड्रेस में जमकर पोज दिए। शादी में शामिल होने के बाद जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर के साथ नवविवाहित जोड़े के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। कॉमेडियन गोविंदा सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए। वे शादी और आशीर्वाद समारोह में मौजूद नहीं थे। टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा।

धनश्री ने फूलों से सजी ड्रेस पहनी हुई थी। एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां भी रिसेप्शन में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट और गोल्डन कलर का लग्न पहना हुआ था। वह पति यश दास गुप्ता के साथ पहुंचीं। मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी पत्नी जेनोबिया ईरानी के साथ दिखे। निर्देशक सुभाष घई पत्नी के साथ शामिल हुए। सुभाष शेरवानी में जबकि उनकी पत्नी सफेद ड्रेस में नजर आईं। ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री पति हिमालय दासानी और बच्चों के साथ थीं। भाग्यश्री ने गोल्डन साड़ी पहनी थी और लुक को हैवी ज्वैलरी से पूरा किया।

anant ambani,radhika merchant,anant radhika,mukesh ambani,neeta ambani,grand reception,govinda,tiger shroff,bobby deol,sunny deol

देओल बंधु बॉबी और सन्नी देओल ने भी समारोह में की शिरकत

मशहूर बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह ब्लैक एंड गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आईं। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर पत्नी अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ पहुंचे। करण सूट में नजर आए तो वहीं बिपाशा ने मल्टीकलर की साड़ी पहनी हुई थी। ‘एनिमल’ फेम एक्टर बॉबी देओल नए लुक में दिखे।

वे शेरवानी में नजर आए। सुपरस्टार सनी देओल नेवी ब्लू कलर के सूट में जंच रहे थे और उन्होंने फोटोग्राफर्स को खूब पोज दिए। मशहूर अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार बिल्कुल बदली हुई नजर आईं। दिव्या ने काले रंग की ड्रेस में शिरकत की। अभिनेत्री डायना पेंटी ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई थी। अभिनेता राजकुमार राव के साथ उनकी पत्नी पत्रलेखा भी थीं। भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने पत्नी प्रीति किशन और बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।

समारोह में इसके अलावा वीर पहाड़िया, एक्ट्रेस अमृता खानविलकर, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, दिग्गज फुटबॉलर रहे बाइचुंग भूटिया, 'बिग बॉस' फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया सहित कई सितारे नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क