न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Report: 'सर्कस' देखने के बाद दर्शकों को लगा झटका, शनिवार को 'अवतार 2' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

बीते शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हुई है। रिलीज से पहले रणवीर सिंह के फैन्स में काफी क्रेज था लेकिन लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Dec 2022 10:49:07

Box Office Report: 'सर्कस' देखने के बाद दर्शकों को लगा झटका, शनिवार को 'अवतार 2' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

बीते शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हुई है। रिलीज से पहले रणवीर सिंह के फैन्स में काफी क्रेज था लेकिन लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। इसके अलावा अवतार 2 दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इस शनिवार दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

box office collection,cirkus box office collection,cirkus saturday box office collection,avatar 2 box office collection,avatar 2 box office report,entertainment news in hindi,bollywood news in hindi

पहले बात करते है रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सर्कस की। जैसा की हमने आपको बताया रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने दर्शकों को निराश किया। सर्कस का पहले दिन का कलेक्शन बेहद निराश करने वाला था, वहीं दूसरे दिन भी कमाई में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिला है। फिल्म ने पहले दिन पर महज 6.75 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई उछाल देखने को नहीं मिला और फिल्म ने महज 6.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 13.50 करोड़ हो गया है।आपको बता दे, रोहित शेट्टी की फिल्म का इतना कम ओपनिंग कलेक्शन 2010-11 में नजर आया था। 2010 में आई उनकी फिल्म 'गोलमाल 3' को 8 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और 2011 में 'सिंघम' ने 8.94 करोड़ रुपये का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। हलाकि, उस समय ये आंकड़ा बहुत बड़ा था। 10 साल पहले, यानी 2012 में रोहित की 'बोल बच्चन' को 12.10 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। पिछले एक दशक में रोहित शेट्टी की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन 33 करोड़ के पार गया जो शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' से आया था। अभी तक रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से एक थे जिनकी पिछली सभी फिल्में हिट रही। रोहित की आखिरी फ्लॉप फिल्म 'संडे' थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। यानी पिछले 14 साल में रोहित ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है, लेकिन लग रहा है कि 'सर्कस' के फ्लॉप होने से उनके इस रिकॉर्ड में एक डेंट पड़ने वाला है।

box office collection,cirkus box office collection,cirkus saturday box office collection,avatar 2 box office collection,avatar 2 box office report,entertainment news in hindi,bollywood news in hindi

'अवतार द वे ऑफ वॉटर'

अब बात करते है अपना दूसरा वीकएंड देखा रही हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' का। फिल्म ने दुनियाभर के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया हुआ है। पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन के बाद यह फिल्म दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई कर रही है। देशभर में इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म के बिजनेस में शनिवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन 21 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 227.45 करोड़ हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत