Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण के सामने फिर फीका रहा बॉलीवुड, रामचरण ने जीता मैदान, 51 करोड़ की कमाई

गत शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो एक्शन फिल्मों का बोलबाला रहा। एक तरफ जहाँ हिन्दी भाषा में बनी सोनू सूद के निर्देशन की पहली फिल्म फतेह का प्रदर्शन हुआ वहीं दूसरी ओर मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी रामचरण अभिनीत गेमचेंजर, जिसे पैन इंडिया के तौर पर तेलुगू के साथ-साथ हिन्दी, तमिल में भी प्रदर्शित किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 4:54:24

दक्षिण के सामने फिर फीका रहा बॉलीवुड, रामचरण ने जीता मैदान, 51 करोड़ की कमाई

गत शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो एक्शन फिल्मों का बोलबाला रहा। एक तरफ जहाँ हिन्दी भाषा में बनी सोनू सूद के निर्देशन की पहली फिल्म फतेह का प्रदर्शन हुआ वहीं दूसरी ओर मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी रामचरण अभिनीत गेमचेंजर, जिसे पैन इंडिया के तौर पर तेलुगू के साथ-साथ हिन्दी, तमिल में भी प्रदर्शित किया गया।

इन दोनों फिल्मों की टक्कर में एक बार फिर साउथ के सामने बॉलीवुड कमतर साबित हुआ। दोनों फिल्मों में कमाई के मामले में साउथ की 'गेम चेंजर' ने बाजी मार ली है और पहले दिन 51 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। वहीं सोनू सूद की बॉलीवुड फिल्म 'फतेह' की पहले दिन की कमाई महज 2.45 करोड़ रुपयों पर सिमट गई है। इन दोनों फिल्मों में से गेम चेंजर ने बाजी मार ली है और दोनों की पहले दिन की कमाई में 48 करोड़ रुपयों का अंतर रहा है।

सोनू सूद लंबे समय बाद पर्दे पर लौटे हैं और अपनी फिल्म 'फतेह' के साथ दर्शकों के बीच आए हैं। सोनू सूद ने इस फिल्म में लीड रोल के साथ इसे डायरेक्ट भी किया है। इतना ही नहीं इस फिल्म की कहानी भी सोनू सूद ने ही लिखी है। फिल्म रिलीज हुई और सोनू सूद के धमाकेदार एक्शन की भी जमकर तारीफ हुई। हालांकि फिल्म की कमाई कुछ अलग ही कहानी कह रही है। सेकनिक्ल के मुताबिक फतेह ने पहले दिन महज 2.45 करोड़ रुपयों की ही ओपनिंग कर पाई है। यह स्थिति तब है जब फिल्म के लिए पहले दिन टिकट दर मात्र 99 रुपये रखी गई थी। अब देखना होगा कि ये फिल्म इस वीकेंड पर कितना पैसा कूट पाती है। फतेह में सोनू सूद ने अपनी धमाकेदार बॉडी और जबरिया एक्शन से फैन्स का दिल जीता है। अब देखना होगा कि सोनू सूद बतौर डायरेक्टर लोगों पर कितनी छाप छोड़ पाते हैं। साथ ही सिनेमाघरों को भी दर्शकों से भर पाते हैं या नहीं।
भारत में इन दिनों बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा भारी पड़ रहा है। फिर चाहे मास एंटरटेनिंग फिल्म हो या कहानी का कोई मास्टरपीस इन दोनों में ही साउथ ने बॉलीवुड की हवा निकाल दी है। बीते साल कमाई के मामले में भी साउथ का दबदबा रहा और बेहतरीन फिल्मों में भी बॉलीवुड साउथ से काफी पीछे रहा है। अब इस साल की शुरुआत में साउथ सुपरस्टार रामचरण तेजा की फिल्म 'गेम चेंजर' की फतेह से टक्कर हुई है। इस बॉक्स ऑफिस भिड़ंत में गेम चेंजर ने बाजी मार ली है। सेकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 51.25 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। हालांकि इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कमाई के मामले में कितना असर छोड़ पाती है। हालांकि इस फिल्म का रिव्यू काफी कमजोर आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका